हर निवाले में आएगा मजा, ट्राई करें दही पोहा की स्वादिष्ट रेसिपी

Dahi Poha Recipe: अगर आपको अलग-अलग तरह की डिश बनाना पसंद है तो इस बार आप नाश्ते या स्नैक्स टाइम पर दही पोहा जरूर बनाएं. इस आर्टिकल से आप दही पोहा घर पर बना सकते हैं.

Dahi Poha Recipe: सुबह का नाश्ता हो या स्नैक्स का टाइम हम इस समय ऐसे रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ बनाने में भी ज्यादा मेहनत न लगे. आपने घर पर सिंपल तरीके से पोहा बनाकर तो खाया होगा लेकिन आज हम आपको दही का ट्विस्ट देकर दही पोहा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. पोहा, दही और हल्के मसालों का कॉम्बिनेशन इसे बहुत टेस्टी बनाता है जिसे बच्चे भी पसंद करेंगे और बड़े भी. आज इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि कैसे आप आसानी से, बिना किसी झंझट के, घर पर स्वादिष्ट दही पोहा बना सकते हैं. 

दही पोहा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Dahi Poha Recipe in Hindi)

  • पोहा – 1 कप
  • दही – आधा कप (ताजा और गाढ़ा)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
  • भुना हुआ मूंगफली – 2 चम्मच 
  • सरसों के दाने – आधा चम्मच
  • हींग –  एक चुटकी
  • तेल – 1 चम्मच

यह भी पढ़ें: सर्दियों में मेथी-मटर से तैयार करें गरमा-गरम स्वादिष्ट कचौड़ी 

दही पोहा बनाने का तरीका क्या है? (How To Make Dahi Poha Recipe At Home)

  • सबसे पहले आप पोहा को छानकर हल्का पानी डालकर 5 मिनट के लिए भिगो दें. ध्यान रखें पोहा ज्यादा गीला न हो, बस नरम होना चाहिए. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें सरसों के दाने डालें, जब ये चटकने लगे तो आप हींग और हरी मिर्च डालें. 
  • अब आप भिगोए हुए पोहा को कड़ाही में डालें. इसे हल्के चम्मच की मदद से मिलाते हुए 4-5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. 
  • अब आंच बंद करके इसमें दही डालें. फिर आप ऊपर से काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • लास्ट में आप ऊपर से हरा धनिया और भुना हुआ मूंगफली डालें. अब तैयार है आपका गरमा-गरम दही पोहा. इस प्लेट में निकालकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >