महाशिवरात्रि पर घर सजाएं इन खूबसूरत और ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइनों से

महाशिवरात्रि पर घर को आध्यात्मिक और सुंदर लुक देने के लिए देखें आसान और आकर्षक शिव रंगोली डिजाइन आइडियाज. इन लेटेस्ट डिजाइनों से अपने त्योहार को बनाएं और भी खास.

Mahashivratri Rangoli Design: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है. इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ अपने घर और मंदिर को भी खास तरीके से सजाते हैं. घर के आंगन और पूजा घर के सामने में रंगोली बनाना घर में पाज़िटिव एनर्जी को लेकर आती हैं. अगर आप इस महाशिवरात्रि अपने घर रंगोली डिजाइन तलाश रही है तो शिव थीम वाली रंगोली सबसे सही ऑप्शन हो सकती है.

Mahashivratri Rangoli Design: महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन को खास बनाएं इन शानदार रंगोली डिजाइनों के साथ

1. शिवलिंग रंगोली डिजाइन

शिवलिंग रंगोली डिजाइन

शिवलिंग वाली रंगोली महाशिवरात्रि पर सबसे ज्यादा बनाई जाती है. इसमें आप काले, सफेद और नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेलपत्र और फूलों का डिजाइन जोड़ने से रंगोली और भी सुंदर लगेगी.

2. शिव-शक्ति रंगोली डिजाइन

शिव-शक्ति रंगोली डिजाइन

इस डिजाइन में भगवान शिव और शक्ति का प्रतीकात्मक आर्ट बनाया जाता है. इसमें लाल, केसरिया और नीले रंग का कॉम्बिनेशन काफी आकर्षक लगता है.

3. यूनिक महाशिवरात्रि रंगोली डिजाइन

यूनिक रंगोली महाशिवरात्रि डिजाइन

अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो शिवलिंग के साथ गणेश जी, ओम चिन्ह, चंद्रमा और त्रिशूल का कॉम्बिनेशन बना सकते हैं. यह डिजाइन आध्यात्मिकता के साथ क्रिएटिविटी भी दिखाता है.

4. भगवान शिव रंगोली डिजाइन

भगवान शिव रंगोली डिजाइन

भगवान शिव का चेहरा या मेडिटेशन पोज रंगोली में बनाना आजकल काफी ट्रेंड में है. इसमें शेडिंग और डिटेलिंग से रंगोली बहुत आकर्षक लगती है.

5. सिंपल और आसान रंगोली डिजाइन महाशिवरात्रि के लिए

महाशिवरात्रि के लिए सिंपल और ईज़ी रंगोली डिजाइन

अगर आपके पास समय कम है तो सिंपल त्रिशूल, डमरू या छोटा शिवलिंग डिजाइन बना सकते हैं. यह बनाने में आसान और देखने में सुंदर लगते हैं.

महाशिवरात्रि पर बनाई गई रंगोली न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाती है बल्कि पाज़िटिव एनर्जी और हैप्पीनेस भी लाती है. इस साल आप भी इन डिजाइनों से अपने घर को सुंदर और अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि 2026 पर हाथों में रचाएं सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर क्या भोग चढ़ाएं? जानिए भगवान शिव को प्रिय 7 प्रसाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >