Mahashivratri 2026 Bhog Ideas: महाशिवरात्रि 2026 का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना, व्रत और भक्ति का विशेष दिन माना जाता है. इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और भोलेनाथ को प्रिय भोग अर्पित करते हैं.
मान्यता है कि सही विधि से पूजा और प्रिय भोग चढ़ाने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर विशेष प्रसाद चढ़ाना चाहते हैं, तो यहां जानिए 7 ऐसे भोग जो शिवजी को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं.
Mahashivratri 2026 Bhog Ideas: महाशिवरात्रि 2026 पर चढ़ाएं ये 7 पवित्र और प्रिय भोग
1. पंचामृत भोग
दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत शिवपूजा का मुख्य भोग है. इससे शिवलिंग का अभिषेक भी किया जाता है और प्रसाद भी चढ़ाया जाता है.
2. मखाना खीर
व्रत के लिए शुद्ध और सात्विक मखाना खीर भगवान शिव को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि आती है.
3. साबूदाना खिचड़ी
फलाहार में शामिल साबूदाना खिचड़ी हल्की और पवित्र मानी जाती है. इसे भोग लगाकर प्रसाद रूप में बांटा जा सकता है.
4. फलाहारी पराठे
सिंघाड़े या कुट्टू के आटे से बने फलाहारी पराठे व्रत भोग के रूप में चढ़ाए जाते हैं.
5. आलू का हलवा
व्रत वाला आलू हलवा आसान और स्वादिष्ट भोग है, जिसे शिवजी को अर्पित किया जा सकता है.
6. कंदमूल और मौसमी फल
बेर, केला, नारियल और अन्य मौसमी फल भगवान शिव को विशेष प्रिय माने गए हैं.
7. भांग और धतूरा से बने प्रसाद
शिवजी को भांग और धतूरा अति प्रिय हैं. भांग की ठंडाई या लड्डू का भोग लगाया जाता है.
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि 2026 पर हाथों में रचाएं सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
