Lucky Bamboo Plant Care Tips: घर में खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी के लिए इस तरह करें लकी बैंबू की देखभाल

लकी बैंबू प्लांट को सही तरीके से कैसे रखें और उसकी देखभाल कैसे करें? जानिए आसान केयर टिप्स, सही जगह, पानी और खाद से जुड़े जरूरी उपाय, जो आपके घर में हरियाली के साथ पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली बनाए रखें.

Lucky Bamboo Plant Care Tips: लकी बैंबू का पौधा न सिर्फ देखने में खूबसूरत होता है, बल्कि इसे फेंग शुई में गुड लक, हैप्पीनेस और पाज़िटिव एनर्जी का प्रतीक भी माना जाता है. घर, ऑफिस और गिफ्ट के तौर पर लकी बैंबू काफी पॉपुलर इनडोर प्लांट बन चुका है. सही देखभाल न मिले तो यह पौधा जल्दी पीला पड़ सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका Lucky Bamboo लंबे समय तक हरा-भरा रहे, तो इसकी केयर से जुड़े ये जरूरी टिप्स जरूर जान लें.

Lucky Bamboo Plant Care Tips: लकी बैंबू देखभाल के आसान उपाय

Lucky bamboo plant care tips: लकी बैंबू देखभाल के आसान उपाय

1. सही जगह पर रखें

लकी बैंबू को सीधे तेज धूप में न रखें. इसे हमेशा indirect sunlight यानी हल्की रोशनी वाली जगह पर रखें, जैसे खिड़की के पास.

2. पानी का रखें खास ध्यान

अगर पौधा पानी में लगा है तो हर 7–10 दिन में पानी बदलें. हमेशा साफ या फिल्टर्ड पानी का ही इस्तेमाल करें. क्लोरीन वाला पानी पौधे को नुकसान पहुंचा सकता है.

3. मिट्टी में लगा है तो

अगर लकी बैंबू मिट्टी में है तो मिट्टी को हल्का गीला रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें. ओवरवॉटरिंग से जड़ें सड़ सकती हैं.

4. तापमान का रखें ख्याल

लकी बैंबू के लिए 18–30 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे अच्छा माना जाता है. एसी या हीटर के पास रखने से बचें.

5. समय-समय पर साफ करें

पत्तियों पर जमी धूल को गीले कपड़े से हल्के हाथों से साफ करते रहें, इससे पौधा स्वस्थ रहता है.

6. खाद का सही उपयोग

महीने में एक बार हल्की मात्रा में लिक्विड फर्टिलाइज़र डाल सकते हैं, लेकिन ज्यादा खाद न दें.

7. पीली पत्तियां हटाएं

अगर पत्तियां पीली हो जाएं तो तुरंत काट दें, ताकि बाकी पौधा प्रभावित न हो.

Lucky Bamboo Plant की सही देखभाल न सिर्फ इसे हरा-भरा रखती है, बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बनाए रखती है. थोड़ी-सी सावधानी और नियमित केयर से यह पौधा लंबे समय तक आपकी जिंदगी में खुशहाली लाता रहेगा.

यह भी पढ़ें: Money Plant Growth Hacks: दिन दोगुनी और रात चौगुनी ग्रोथ करेगा आपका मनी प्लांट – अपनाएं ये 4 कमाल के ग्रोथ हैक्स

यह भी पढ़ें: 4 Easy Grow Plants in Water and Soil: मिट्टी और पानी दोनों में आसानी से ग्रो हो जाते है ये पौधे- मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, सिंगोनियम और लकी बैंबू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >