बालकनी में कम धूप आती है? ये 4 पौधे बिना ज्यादा धूप के भी रहेंगे हरे-भरे

Low light balcony plants: बालकनी में कम धूप आती है? ये 4 पौधे लगाएं जो बिना ज्यादा रोशनी के भी हरे-भरे रहेंगे. जानें देखभाल के टिप्स.

Low light balcony plants: बालकनी में पौधे लगाने का मन तो बहुत करता है, लेकिन अगर वहां दिनभर तेज धूप नहीं आती तो अक्सर समझ नहीं आता कि कौन-सा पौधा लगाया जाए. कई बार पौधा खरीद तो लेते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी पत्तियां मुरझाने लगती हैं या ग्रोथ रुक जाती है. ऐसे में पौधों का चुनाव बालकनी में आने वाली रोशनी के हिसाब से करना जरूरी है.

अगर आपकी बालकनी में सीधी धूप कम आती है, लेकिन दिनभर अच्छी प्राकृतिक रोशनी रहती है, तो कुछ ऐसे पौधे हैं जो ऐसी जगह पर भी आसानी से बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट घर के अंदर और कम रोशनी वाली जगहों के लिए काफी लोकप्रिय पौधा है. इसकी पत्तियां लंबी और सीधी होती हैं, इसलिए यह बालकनी के किसी कोने में भी (Low light balcony plants) अच्छा लगता है. इसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. मिट्टी सूखी लगे तभी पानी देना बेहतर रहता है.

PC: Freepik

मनी प्लांट (Low light balcony plants)

मनी प्लांट को कम या अप्रत्यक्ष रोशनी वाली जगह पर भी रखा जा सकता है. इसे आप गमले के साथ-साथ हैंगिंग पॉट में भी लगा सकते हैं. इसकी बेल बढ़ने के साथ बालकनी को हरा-भरा लुक देती है.

PC: AI Generated

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट की पतली और लंबी पत्तियां इसे बाकी पौधों से अलग लुक देती हैं. यह तेज सीधी धूप के बजाय चमकदार अप्रत्यक्ष रोशनी में अच्छी तरह बढ़ सकता है. इसे बालकनी की रेलिंग के पास या हैंगिंग पॉट में लगाया जा सकता है.

PC: Freepik

पीस लिली

अगर आप बालकनी में हरे पत्तों के साथ फूल वाला पौधा चाहते हैं, तो पीस लिली (Low light balcony plants) एक विकल्प हो सकता है. इसे सीधी तेज धूप पसंद नहीं होती और यह अप्रत्यक्ष रोशनी में रखा जा सकता है. इसकी मिट्टी को पूरी तरह सूखने से बचाने के लिए समय-समय पर नमी जांचते रहें.

PC: Freepik

कम धूप वाली बालकनी में इन बातों का रखें ध्यान

कम रोशनी वाली जगह का मतलब यह नहीं है कि पौधे को बिल्कुल अंधेरे में रखा जाए. बालकनी में अगर प्राकृतिक रोशनी आती है, तो उसका फायदा पौधे को जरूर मिलेगा.

  • गमले को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त अप्रत्यक्ष रोशनी मिल सके.
  • साथ ही, जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें.
  • गमले में पानी निकलने के लिए ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए.
  • समय-समय पर पौधे की पत्तियों और मिट्टी को देखकर उसकी स्थिति समझें.
  • अगर पत्तियां पीली पड़ रही हैं या ग्रोथ में बदलाव दिख रहा है, तो रोशनी, पानी और मिट्टी की स्थिति पर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं? पानी देने से पहले जान लें ये बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >