Lifestyle Tips: क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि आपने अच्छी और हेल्दी चीजें खाईं, लेकिन उसके बाद भी आपका पेट भारी लग रहा है, गैस बन रही है या एसिडिटी की समस्या हो रही है? ऐसे में हम अक्सर सोचते हैं कि गलती खाने में है, लेकिन कई बार असली वजह हमारी रोज की आदतें होती हैं. भोजन करने के बाद हम जो छोटे-छोटे काम करते हैं, उनका सीधा असर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है. अगर समय रहते इन आदतों को नहीं सुधारा जाए, तो धीरे-धीरे डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो सकती है और बार-बार पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि खाने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.
खाने के तुरंत बाद लेट जाना
खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप सबसे बड़ी कोई गलती करते हैं, तो वह है तुरंत ही जाकर बिस्तर पर लेट जाना. यह सबसे आम गलतियों में से एक है. जब आप खाकर तुरंत बिस्तर पर लेट जाते हैं तो खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है और आपको एसिडिटी, गैस और पेट फूलने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है. जब आप खाने के तुरंत बाद लेट जाते हैं तो पेट में मौजदू एसिड ऊपर की तरफ आ सकता है और साथ ही आपके सीने में जलन भी होने लगती है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा हो, तो भोजन करने के बाद कम से कम 30 मिनट तक बिस्तर पर लेटने से बचें.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव
चाय या कॉफी पीना
काफी लोगों की यह आदत होती है कि वे खाना खाने के तुरंत बाद गई चाय या फिर कॉफी पी लेते हैं. अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो इसका सीधा असर आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पड़ सकता है. जब आप खाने के बाद चाय या फिर कॉफी पी लेते हैं, तो इनमें मौजूद एलिमेंट्स शरीर में आयरन के एब्जॉर्ब्शन को कम कर देते हैं. इसकी वजह से आपको शरीर में खून की कमी हो सकती है. अगर आप चाय या फिर कॉफी पीना ही चाहते हैं, तो कम से कम 45 मिनट इंतजार जरूर करें.
ज्यादा पानी पीने की गलती
खाना खाने के तुरंत बाद ही आपको ढेर सारा पानी नहीं पीना चाहिए. आपके सेहत के लिए यह काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. अगर आप ढेर सारा पानी पी लेते हैं तो पेट में मौजूद डाइजेस्टिव जूस डाइल्यूट हो जाते हैं और डाइजेशन का प्रोसेस भी धीमा हो जाता है. बार-बार अगर आप ऐसा करते हैं तो इसका असर आपके मेटाबोलिज्म पर भी पड़ सकता है. अगर आप खाते-खाते थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते हैं, तो ठीक है, लेकिन खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से आपको बचना चाहिए.
तुरंत नहाना भी है गलत
खाना खाने के तुरंत बाद ही आपको कभी भी नहाना नहीं चाहिए. अगर आप खाने के तुरंत बाद ही नहा लेते हैं, तो शरीर का ब्लड सर्कुलेशन पेट से हटकर स्किन की तरफ चला जाता है. इसके अलावा यह आपके डाइजेशन प्रोसेस को भी स्लो कर देता है जिससे खाना सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है. खासकर आपको ठंडे पानी से तो आपको भूलकर भी नहीं नहाना चाहिए. यह आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है. अगर आप खाना खा चुके हैं, तो कम से कम नहाने से पहले 1 घंटे इंतजार जरूर करें.
ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें
ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने जिम जाने के बाद बॉडी में दिखने लगते हैं ये चौंकाने वाले बदलाव, जानेंगे तो आज ही ले लेंगे मेंबरशिप
