LifeStyle Tips: क्या ठंडे पानी से नहाने से आपकी इम्यून सिस्टम को होता है फायदा? जानें

LifeStyle Tips: कई लोगों का मानना है कि जब हम ठंडे पानी से नाहते हैं तो इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है. लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? चलिए जानते हैं विस्तार से.

Cold Shower Benefits: अक्सर हम यह बात सुनते आये हैं कि जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं तो इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है. एक मजबूत इम्यून सिस्टम हमें कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. लेकिन क्या असलियत में ऐसा हो होता है या फिर इसके पीछे की कोई और सच्चाई है? चलिए जानते हैं विस्तार से.

ठंडे पानी से नहाने के क्या है फायदे?

ठंडे पानी से अगर हम रोजाना नहाते हैं तो इसके हमारे सेहत के लिए कई फायदे होते हैं. जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं तो ऐसे में हमारी बॉडी पूरी तरह से फ्रेश फील करती है. इससे हमें एनर्जी का एहसास होता है. केवल यहीं नहीं, जब हम ठंडे पानी से नहाते हैं तो ऐसे में हमारे बॉय में रक्त का प्रवाह भी बेहतर हो जाता है. कुछ लोगों का यह भी मानना है कि रक्त का प्रवाह या फिर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने की वजह से हमारी स्किन ग्लोइंग भी बन सकती है. वहीं, कुछ लोगों के अनुसार ठंडे पानी से नहाना हमारे मूड को बेहतर बना देता है.

Also Read: LifeStyle Tips: सुबह की ये आदतें आपके शरीर और दिमाग पर डालती हैं गजब का असर, आप भी जानें

Also Read: LifeStyle Tips: डिओडोरेंट लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

क्या ठंडे पानी से नहाने से मजबूत होता है इम्यून सिस्टम?

जब यह सवाल आता है कि क्या वास्तव में ठंडे पानी से नहाने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है तो इसके पीछे कुछ रिसर्च किये गए हैं. कई रिसर्च में इस बात का पता चला है कि जब हम नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर हो जाता है. ऐसा होने की वजह से आपके इम्यून सिस्टम पर थोड़ी देर के लिए पॉजिटिव असर पड़ सकता है. जानकारों के अनुसार अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाना चाहते है तो ऐसे में सिर्फ ठंडे पानी से नहाना काफी नहीं होता है.

कैसे मजबूत होता है आपका इम्यून सिस्टम

अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को बेहतर और मजबूत बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट का भी खास ख्याल रखना चाहिए. आपको अपने डायट में विटामिन्स, मिनरल्स को शामिल करते हुए एक बैलेंस्ड डायट लेना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. केवल यहीं नहीं, एक मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए आपको सही मात्रा में नींद और रेगुलर एक्ससरसाइज भी काफी जरुरी होता है.

Also Read: Healthy lifestyle: चुस्त-दुरुस्त रहने के 13 आसान और मजेदार तरीका, आलस्य को कहें अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >