3 Life Lessons from Mahabharat by Jaya Kishori: महाभारत से सीखें जीवन बदलने वाले 3 बड़े सबक

महाभारत से जुड़े Jaya Kishori के बताए 3 शक्तिशाली जीवन सबक जो आपकी सोच, निर्णय क्षमता और रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं - GenZ और युवा को जरूर जानना चाहिए.

3 Life Lessons from Mahabharat by Jaya Kishori: महाभारत केवल एक युद्ध कथा नहीं, बल्कि Life Managemnet, Relationship Guide, Decision Making, Character Building का महान ग्रंथ है.

जया किशोरी जी अपने प्रवचनों में महाभारत के प्रसंगों के जरिए से जीवन के गहरे सत्य समझाती हैं. इसमें संगति का प्रभाव, कठिनाइयों का सामना करना और भावनाओं पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण जीवन सूत्र मिलते हैं. आइए जानें महाभारत से जुड़े 3 ऐसे जीवन सबक, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं.

Jaya Kishori Quotes Inspired by Mahabharata: महाभारत के ये 3 जीवन सूत्र बदल सकते हैं आपकी सोच और निर्णय क्षमता

Jaya kishori quotes inspired by mahabharata: महाभारत के ये 3 जीवन सूत्र बदल सकते हैं आपकी सोच और निर्णय क्षमता

1. संगति का प्रभाव (Sangati Matters)

महाभारत में कौरवों की संगति शकुनि जैसे कपटी मामा के साथ रही, जिसने उनके मन में छल और द्वेष भरा. वहीं पांडवों को श्रीकृष्ण जैसे मार्गदर्शक मिले, जिन्होंने उन्हें धर्म और सत्य का रास्ता दिखाया.
जैसी संगति, वैसी सोच और वैसा भविष्य. सकारात्मक लोगों के साथ रहने से निर्णय बेहतर होते हैं और जीवन सही दिशा में बढ़ता है.

2. कठिनाइयों का डटकर सामना (Resilience)

पांडवों को 13 वर्ष का वनवास मिला. उन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि उस समय को धैर्य, साधना और तैयारी में लगाया. अंततः वही संघर्ष उनकी जीत का आधार बना.
जीवन में कठिन समय स्थायी नहीं होता. धैर्य और साहस से सामना करने पर कठिनाइयाँ हमें मजबूत बनाती हैं.

3. जरूरत से ज्यादा भावुकता नुकसान देती है (Excessive Parental Love)

धृतराष्ट्र ने पुत्र मोह में दुर्योधन की गलतियों को कभी नहीं रोका. अंधा प्रेम और अनुशासन की कमी ने पूरे वंश का विनाश कर दिया.

बच्चों या अपनों से प्रेम जरूरी है, लेकिन गलत पर रोक लगाना उससे भी ज्यादा जरूरी है. अत्यधिक भावुकता निर्णय शक्ति को कमजोर कर देती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti For Students: किस्मत नहीं, मजबूत इच्छाशक्ति लिखती है सफलता की कहानी – चाणक्य की छात्रों को चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >