Leftover Diwali Food Recipes Ideas: दिवाली के बचे पकवानों से तैयार करें टेस्टी डिश, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

Leftover Diwali Food Recipe Ideas: दिवाली के मौके पर घरों में अलग-अलग डिशेज को बनाया जाता है. अक्सर दिवाली डिनर के बाद खाना बच भी जाता है. आप बचे हुए खाने से कुछ नई रेसिपी बना सकते हैं.

Leftover Diwali Food Recipe Ideas: दिवाली के त्योहार पर कई तरह की रेसिपी को बनाया जाता है. कई बार खाना ज्यादा बन जाता है और बच जाता है और दिवाली के बाद फ्रिज में तरह-तरह के बचे हुए पकवान को अधिकतर लोग रख देते हैं. अक्सर लोग बचे हुए खाने को फेंक देते हैं. बचे हुए खाने को फेंकने के बजाय आप नई चीजों को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से दिवाली के बचे हुए खाने से आप क्या बना सकते हैं?

बचे हुए चावल से क्या बनाएं?

Rice cutlet ( ai image)

अगर चावल बच गया है तो आप इससे कटलेट बना सकते हैं. आप एक बर्तन में चावल को लें. इसमें उबले आलू को मैश कर के डाल दें. इसमें आप कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन के पेस्ट को डालें. इसमें बेसन, नमक और धनिया पाउडर को डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. हाथों में तेल लगा लें और मिश्रण से आप गोल आकार के कटलेट को तैयार कर लें. तवे पर तेल डालकर आप इसे दोनों साइड से क्रिस्पी होने तक पका लें. 

बची हुई दाल से क्या बनाएं?

Dal paratha ( ai image)

आप बची हुई दाल से पराठा तैयार कर सकते हैं. आप दाल को गाढ़ा कर लें. अब एक बर्तन में आटा लें. इसमें आप दाल को डाल दें. अब आप बारीक कटा प्याज और कटी हुई हरी मिर्च को डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब आप आटा को गूंथ लें. आटे से लोई बना लें और लोई को हाथ से दबा लें और बेलन से गोल बेल लें. तवे पर डालें और तेल डालकर दोनों साइड से इसे पका लें. 

बची हुई रोटी से क्या बनाएं?

Roti pizza ( ai image)

अगर रोटी बच गई है तो आप इससे पिज्जा को तैयार कर सकते हैं. बची हुई रोटी पर पिज्जा सॉस लगाएं, इसमें आप कटी हुई सब्जी जैसे शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और चीज को डालें. ऊपर से आप चिली फ्लेक्स को डालें. तवे पर ढककर पकाएं जब तक चीज पिघल न जाए.

बची हुई मिठाई से क्या बनाएं?

Kulfi ( ai image)

आपके पास अगर दिवाली पर मिठाई में पेड़ा या बर्फी बचा हुआ है तो आप इससे कुल्फी बना सकते हैं. आप मिठाई को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और दूध के साथ मिक्स कर के मिक्सी में पीस लें. इस मिश्रण को निकाल लें. अब एक बर्तन में दूध को गर्म करें और इसमें आप तैयार मिश्रण को डालें. इसे गाढ़ा करें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट को डाल दें. इसे आप कुल्फी के सांचे में डालें और फ्रिज में रख दें. जब ये जम जाए तो इसे सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Chana Dal Cutlet: संडे को बनाना है स्पेशल, तो स्नैक्स में तैयार करें टेस्टी चना दाल कटलेट 

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >