बेडरूम की पूरी वाइब बदल देंगे ये Wooden Bed Designs, देखकर खरीदने का मन कर जाएगा

Latest Wooden Bed Designs: बेडरूम को देना चाहते हैं नया और मॉडर्न लुक? जानें 5 लेटेस्ट ट्रेंडी वुडन बेड डिजाइन्स, जो आपके कमरे को बनाएंगे खूबसूरत और स्टाइलिश.

Latest Wooden Bed Designs: अगर आप अपने बेडरूम का लुक बदलने की सोच रहे हैं, तो शुरुआत बेड से करें. क्योंकि बेड ही कमरे का सबसे बड़ा और अट्रैक्टिव फर्नीचर होता है. आजकल बाजार में कई तरह के लेटेस्ट वुडन बेड डिजाइन उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहते हैं. अगर आप नया बेड खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इन ट्रेंडी वुडन बेड डिजाइन यहां देखें. 

मिनिमलिस्ट वुडन बेड डिजाइन (Latest Wooden Bed Designs)

अगर आपको सादगी पसंद है, तो मिनिमलिस्ट वुडन बेड आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें साफ-सुथरी फिनिश, सिंपल फ्रेम और कम डिजाइन देखने को मिलता है. यह छोटे और बड़े दोनों तरह के बेडरूम में आसानी से फिट हो जाता है और कमरे को मॉडर्न लुक देता है. 

PC: Instagram

स्टोरेज वाला वुडन बेड

आजकल स्टोरेज बेड काफी पसंद किए जा रहे हैं. इसमें बेड के नीचे ड्रॉअर या बॉक्स स्टोरेज मिलती है, जहां आप बेडशीट, कंबल, तकिए या दूसरे सामान आसानी से रख सकते हैं. जिन घरों में जगह कम होती है, उनके लिए यह डिजाइन काफी उपयोगी साबित होता है. 

PC: Social Media

हेडबोर्ड वाला मॉडर्न डिजाइन

अगर आप होटल जैसा प्रीमियम लुक चाहते हैं, तो बड़े और स्टाइलिश हेडबोर्ड वाला वुडन बेड (Latest Wooden Bed Designs) चुन सकते हैं. कई डिजाइन में वुडन पैनल, कुशन हेडबोर्ड या लकड़ी की नक्काशी देखने को मिलती है, जो पूरे कमरे की खूबसूरती बढ़ा देती है. 

PC: Instagram

फ्लोटिंग वुडन बेड (Latest Wooden Bed Designs)

इन दिनों फ्लोटिंग बेड डिजाइन भी काफी ट्रेंड में है. इस तरह के बेड में ऐसा लगता है जैसे बेड जमीन से थोड़ा ऊपर हवा में तैर रहा हो. यह डिजाइन मॉडर्न इंटीरियर के साथ बेहद आकर्षक लगता है और कमरे को स्टाइलिश लुक देता है. 

PC: Instagram

नेचुरल वुड फिनिश वाला बेड

अगर आपको लकड़ी का असली रंग और टेक्सचर पसंद है, तो नेचुरल वुड फिनिश वाला बेड अच्छा विकल्प है.  इसकी फिनिश कमरे को गर्माहट और एलिगेंट लुक देती है. यह डिजाइन लगभग हर तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाता है. 

PC: Social Media

यह भी पढ़ें: ओपन किचन की दीवारों को दें नया अंदाज, ट्राई करें ये ट्रेंडी वॉल पैनल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >