Mahashivratri Mehndi Designs: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं और श्रृंगार करती हैं. सोलह श्रृंगार में मेहंदी का विशेष महत्व होता है. अगर आप इस महाशिवरात्रि अपने हाथों पर कुछ नया, ट्रेंडी और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे.
Mahashivratri Mehndi Designs: महाशिवरात्रि के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
1. बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
बैकहैंड पर फ्लोरल और मंडला पैटर्न (सेंटर थीम) वाली मेहंदी बेहद सुंदर लगती है. यह डिजाइन सुहागन महिलाओं के लिए खास पसंद की जाती है. इसमें फूल, पत्तियां और फाइन बेल पैटर्न जोड़कर इसे और रिच व फेस्टिव लुक दिया जा सकता है.
2. सेंटर मेहंदी डिजाइन
हथेली के बीच गोल मंडला, लेस या राउंड फ्लोरल मोटिफ वाला सेंटर डिजाइन काफी ट्रेंड में है. इस तरह की डिजाइन पूजा, व्रत और खास अवसरों पर बहुत शुभ और क्लासी लगती है. फोटो में भी सेंटर पैटर्न बहुत उभरकर दिखता है.
3. फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन
अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो सिर्फ उंगलियों के टिप पर भरी हुई मेहंदी और बारीक लाइन-डॉट पैटर्न बनवाएं. यह डिजाइन कम समय में लग जाती है और कामकाजी महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है.
4. बेल वाली मेहंदी डिजाइन
कलाई से उंगलियों तक जाती फ्लोरल बेल डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहती है. इसमें पत्तियां, कली और छोटे फूल जोड़कर डिजाइन को एलिगेंट बनाया जा सकता है. इस तरह की डिजाइन हाथों को लंबा और सुंदर दिखाती है.
5. मिनिमल मेहंदी डिजाइन
जो महिलाएं हल्की और क्लासी मेहंदी पसंद करती हैं, वे मिनिमल डिजाइन चुनें – छोटे फूल, ज्योमेट्रिक शेप, डॉट और लाइन पैटर्न के साथ सटल डिजाइन बनवाएं. यह जल्दी लगती है और मॉडर्न लुक देती है.
