Latest Lehariya Suit Design: गर्मियों में पहनें लहरिया के लेटेस्ट ट्रेडिंग सूट, स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट मेल

Latest Lehariya Suit Design: अगर आप गर्मियों में कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेंडी भी हो और कम्फर्टेबल भी तो लहरिया के लेटेस्ट ट्रेडिंग सूट्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं.

Latest Lehariya Suit Design: जैसे-जैसे गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है. हर कोई ऐसे कपड़ों की तलाश में रहते है जो न केवल स्टाइलिश दिखें बल्कि तपती धूप में आराम भी दें. इस मौसम में लहरिया सूट्स फैशन के गलियारों में धूम मचा रहे हैं जो स्टाइल और कम्फर्ट का मेल हैं.

Latest lehariya suit design

लहरिया बेस पर फ्लोरल प्रिंट का प्रयोग इस बार खूब ट्रेंड में है.अनारकली से लेकर स्ट्रेट कट और शरारा से लेकर पलाजो सेट्स तक हर अवसर के लिए एक परफेक्ट लहरिया सूट मौजूद है.

गोटा वर्क के साथ आने वाला यह अनारकली स्टाइल शादी या छोटे फंक्शनों के लिए बेस्ट है.मल्टीकलर लहरिया और बॉर्डर पर हेवी वर्क इसे रॉयल लुक देता है.

मिनिमलिस्ट फैशन पसंद करने वालों के लिए एक ही रंग की शेड्स में लहरिया प्रिंट वाले सूट डिजाइन हो रहे हैं. इन्हें ऑफिस या डे-आउटिंग के लिए पहनना एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है.

पेस्टल शेड्स जैसे हल्का गुलाबी, आसमानी नीला, मिंट ग्रीन और लेमन येलो गर्मियों की ठंडक का एहसास कराते हैं. वहीं ब्राइट कलर्स जैसे रानी पिंक, सनशाइन येलो और एमराल्ड ग्रीन पार्टी के लिये बिल्कुल परफेक्ट है.

Latest lehariya suit design

कुर्ता लहरिया में और पलाजो या शरारा सिंपल रखकर कॉन्ट्रास्ट लुक दिया जा रहा है. ये स्टाइल यंग गर्ल्स में काफी पॉपुलर है. इस गर्मी में कुछ अलग पहन कर दिखें खास.

Latest lehariya suit design

Also Read : Summer Fashion Trends 2025: अगर दिखना है स्टाइलिश और सुपर कंफर्टेबल, तो ये हैं टॉप फैशन ट्रेंड्स जो मचाएंगे धूम

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >