Latest Kids Summer Frock: इस गर्मी अपने बच्चों को पहनाएं ये ट्रेंडी और आरामदायक समर फ्रॉक्स

Latest Kids Summer Frock: गर्मी के मौसम में अपने बच्चों को पहनायें  स्टाइलिश और आरामदायक फ्रॉक. इन लेटेस्ट किडस समर फ्राक को जरुर ट्राय करें.

Latest Kids Summer Frock: गर्मी का मौसम आते ही बच्चों के लिए हल्के, आरामदायक और ट्रेंडी कपड़ों की तलाश शुरू हो जाती है. खासकर छोटे बच्चों के लिए ऐसे फ्रॉक्स की जरूरत होती है जो ना सिर्फ देखने में प्यारे हों बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक हों.

प्रिंटेड कॉटन फ्रॉक: हल्के कॉटन फैब्रिक पर रंगीन और मजेदार प्रिंट जैसे फूल, फल, कार्टून कैरेक्टर.ये बहुत आरामदायक होते हैं और रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट हैं. इन्हें सैंडल या स्नीकर्स के साथ पेयर करें.

ए-लाइन फ्रॉक: ऊपर से फिटेड और नीचे की ओर हल्के से फैलते हुए.यह डिजाइन लगभग सभी बॉडी टाइप्स पर अच्छा लगता है और हिलने-डुलने में आसानी देता है. आप इसमें लेस या एम्ब्रॉयडरी डिटेलिंग वाले फ्रॉक भी चुन सकते हैं.

शिफ्ट ड्रेस/फ्रॉक: सीधी कट वाली और ढीली फिटिंग वाली फ्रॉक होती है. गर्मी के लिए यह बहुत ही आरामदायक और हवादार होती है. इसे कलरफुल लेगिंग्स या शॉर्ट्स के साथ पहना जा सकता है.

फ्लोरल फ्रॉक: पूरे फ्रॉक पर या बॉर्डर पर फ्लोरल प्रिंट या एम्ब्रॉयडरी.यह बहुत ही प्यारी लुक देती है.हैट या हेयरबैंड के साथ इसे और भी स्टाइलिश बनाया जा सकता है.

लेयर्ड फ्रॉक: एक के ऊपर एक लेयर वाली फ्रॉक, जो अक्सर अलग-अलग रंगों या फैब्रिक की होती हैं.यह एक स्टाइलिश और फंकी लुक देती है.

Also Read : Latest Bridal Mehndi Designs With Glitter: ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस विद ग्लिटर,अपने खास दिन को बनाएं और भी खास

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >