रात को लेट डिनर करने वालों को जरूर जाननी चाहिए ये बातें, आपकी यह आदत चुपचाप पहुंचा सकती है कई नुकसान

Lifestyle Tips: क्या आप भी बिना सोचे-समझे रात में किसी भी समय खाना खा लेते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपकी डेली लाइफ पर धीरे-धीरे बड़ा असर डाल सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एक छोटी-सी गलती आपकी फिटनेस, एनर्जी और ओवरऑल हेल्थ को अफेक्ट कर सकती है और इसे सुधारने का सही तरीका क्या है.

Lifestyle Tips: आज के समय में बहुत से लोगों की रात को देर से खाने की आदत बन गयी है. कभी किसी काम में फंसे होने की वजह से हम देर से खाना खाने लगे हैं तो कई बार स्मार्टफोन चलाने या फिर टीवी के सामने बैठे रहने की वजह से भी हम देर से खाना खाने लग गए हैं. अगर आपको भी यही आदत है तो आज की यह आर्टिकल आपकी आंखें खोल देने वाली होने वाली है. अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ आपको अच्छी चीजें ही खाना जरूरी नहीं है, आपके लिए यह भी जरूरी हो जाता है कि आप सही समय पर भी खाना खा लें. जब आप रात को देर से खाने की आदत डालते हैं तो इसका सीधा असर आपकी नींद, आपके शरीर के वजन और कई चीजों पर काफी गहरा पड़ने लगता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं इफेक्ट्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

शरीर के इंटरनल क्लॉक पर पड़ सकता है असर

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन हम सभी के शरीर के अंदर एक नेचुरल घड़ी होती है. यह घड़ी ही इस बात को तय करती है कि हमें किस समय सोने जाना है, सुबह किस समय सोकर उठना है, कब खाना है और इसे अच्छे से डाइजेस्ट करना है. कई रिसर्च में यह बात पायी गयी है कि रात के समय आपके शरीर का डाइजेस्टिव पावर काफी हद तक स्लो हो जाता है. ऐसे में अगर आप रात को बहुत ही देर से खाना खाते हैं या फिर बहुत ही हैवी खाना खाते हैं, तो आपके पेट में उसे डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लग सजता है. ऐसा होने की वजह से आपके शरीर का नॉर्मल बैलेंस बिगड़ सकता है.

भूख और शुगर कंट्रोल करने वाले हार्मोन पर असर

हमारे शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन्स भी होते हैं जो हमारी भूख के साथ हमारे शुगर लेवल्स को भी कंट्रोल में करके रखने में मदद करते हैं. लेकिन जब आप देर रात खाना खाते हैं तो इसकी वजह से ब्लड शुगर को कंट्रोल में करके रखने वाले हार्मोन इंसुलिन पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा आपकी यह आदत भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स को भी अफेक्ट कर सकते हैं. इसके वजह से आपको बार-बार भूख लगती है और कई बार तो आप जरूरत से ज्यादा खाना भी खाने लग जाते हैं.

नींद की क्वालिटी हो सकती है खराब

अगर आपकी आदत सोने से ठीक पहले खाना खाने की है तो इसका सीधा असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रात को आपका शरीर आराम करने की जगह पर खाने को डाइजेस्ट करने में लगा हुआ रहता है. जब आप रात को देर से काफी ज्यादा मसालेदार, फ्राइड और हैवी चीजें खाते हैं तो आपको गैस, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी दिक्कतें होने लग जाती हैं. ऐसा होने की वजह से रात के समय आपकी नींद बार-बार टूटने लगती है और अगली सुबह आपको ज्यादा थकान भी महसूस होने लग जाती है.

बढ़ सकता है वजन

कई रिसर्च में यह भी पाया गया है कि जो भी लोग अक्सर रात को देर से खाना खाते हैं, उन लोगों में वजन बढ़ने का खतरा दूसरों से काफी ज्यादा हो सकता है. रात के समय आपका शरीर कम एनर्जी को खर्च करता है और इस वजह से जब आप ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाते हैं तो यह आपके शरीर में ही फैट के रूप में जमा होने लग जाते हैं. अगर आप अपने वजन को बढ़ने से रोकना चाहते हैं, तो सबसे पहले रात को देर से खाने की अपनी आदत को सुधार लें.

आपको क्या करना चाहिए?

अगर आप खुद को हर तरह से हेल्दी रखना चाहते हैं तो रात को सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले खाना जरूर खा लें. इसके अलावा आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप जो भी खा रहे हैं वह बिलकुल हल्का हो और साथ ही न्यूट्रिशियस भी हो. इस तरह के डाइट को सबसे बेस्ट माना जाता है. इसके अलावा आपको रात के समय बार-बार कुछ खाते रहने की आदत को भी सुधार लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: पकौड़े और बैंगन ही नहीं, ये चीजें भी सोखती हैं कटोरी भर तेल, हेल्दी रहना है तो पकाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >