महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद से भरपूर कुट्टू के आटे का पराठा

Kuttu Paratha Recipe: कुट्टू के आटे से बना पराठा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से बन भी जाता है. आइए जानते हैं इस पराठे को बनाने का तरीका.

Kuttu Paratha Recipe: अब कुछ ही दिनों में महाशिवरात्रि का त्योहार आने वाला है. महाशिवरात्रि के मौके पर कई लोग व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान लोग फलाहार का सेवन करते हैं. अगर आप भी व्रत रख रहे हैं तो कुट्टू के आटे से पराठा बना सकते हैं. कुट्टू के आटे से आप झटपट पराठा तैयार कर सकते हैं. इस पराठे को आप दही के साथ या व्रत वाले आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं. 

कुट्टू के आटे का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • कुट्टू का आटा- 1 कप
  • उबले हुए आलू- 1
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती- 2-3 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • घी- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, जो दिखें हाथों में सुंदर

कुट्टू के आटे का पराठा कैसे तैयार करें?

  • कुट्टू के आटे का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. इसे आप एक बड़े बर्तन में डाल दें. इसके बाद बर्तन में आप कुट्टू का आटा डाल दें. 
  • अब आप सेंधा नमक को डाल दें. इसके बाद आप बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ती को भी डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटा को थोड़ी देर ढककर रख दें. 
  • आटे से छोटी लोई बना लें. थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेलन से हल्के हाथों से बेल लें.
  • तवा गर्म करें और हल्का सा घी या तेल लगा लें.
  • पराठा को तवे पर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें. दोनों तरफ से आप घी लगाकर पराठे को सेंक लें. इसी तरीके से आप आसानी से कुट्टू के आटे से पराठा तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं चटपटे दही आलू, मिनटों में तैयार होगी यह टेस्टी रेसिपी

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि व्रत के लिए बेस्ट हैं ये फलाहार फूड आइडियाज, मिनटों में होंगे तैयार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >