महाशिवरात्रि के खास मौके पर ट्राई करें ये खूबसूरत कुर्ती डिजाइन आइडियाज

Kurti Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि के मौके पर पहनना है कुर्ती तो इस आर्टिकल में देखें खूबसूरत कुर्ती डिजाइन.

Kurti Design Ideas For Mahashivratri: महाशिवरात्रि का त्योहार अब जल्द ही आने वाला है. इस मौके पर महिलाएं साड़ी, सूट या कुर्ती पहनना पसंद करती हैं. अगर आप भी इस मौके पर पहनने के लिए कुर्ती डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ कुर्ती डिजाइन आइडियाज. 

ऑरेंज कलर की कुर्ती को करें ट्राई

Orange kurti (ai image)

महाशिवरात्रि के मौके पर आप ऑरेंज रंग की कुर्ती पहन सकती हैं. आप इस मौके पर कॉटन या सिल्क की कुर्ती को पहन सकती हैं. अगर आप अपने लुक को और भी खास बनाना चाहती हैं तो आप ऑरेंज कुर्ती के साथ मिनिमल ज्वेलरी को ट्राई कर सकती हैं. 

प्रिंटेड कुर्ती को करें ट्राई

प्रिंटेड कुर्ती (ai image)

प्रिंटेड कुर्ती को भी आप ट्राई कर सकती हैं. रंग-बिरंगे और आकर्षक प्रिंट्स वाली ये कुर्ती डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगती हैं. आप फ्लोरल, ब्लॉक प्रिंट, एथनिक मोटिफ्स प्रिंट जैसी कई वैरायटी को पहन सकती हैं. इन्हें आप लेगिंग्स या प्लाजो के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं. 

ग्रीन कलर की कुर्ती को करें ट्राई

ग्रीन कलर की कुर्ती (ai image)

अगर आप एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं तो ग्रीन कलर की कुर्ती को पहन सकती हैं. आप हल्के या डार्क रंग के कुर्ती डिजाइन को पहन सकती हैं. इसे आप व्हाइट या क्रीम कलर के लेगिंग्स के साथ पेयर कर सकती हैं. इसके साथ आप कानों में छोटे झुमके पहनकर अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं. 

येलो कलर की कुर्ती को करें ट्राई

येलो कलर की कुर्ती (ai image)

त्योहार के मौके पर आप येलो कलर की कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं. आप पेस्टल शेड या ब्राइट येलो शेड में कुर्ती को सेलेक्ट कर सकती हैं. आप येलो कुर्ती में कढ़ाई, मिरर वर्क या प्रिंट वर्क को ट्राई कर सकती हैं. बालों में सुंदर हेयर स्टाइल करके आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं. इसके साथ आप सिंपल सा नेकलेस और सुंदर ईयररिंग्स को पहन सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर लगाएं सिंपल मेहंदी डिजाइन, जो दिखें हाथों में सुंदर

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर इन चूड़ियों से हाथों को दें खूबसूरत लुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >