कंघी और शैंपू करते समय गुच्छों में टूटकर झड़ रहे हैं बाल? मेथी के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें और लगाएं हेयर फॉल पर फुलस्टॉप

Fenugreek for Hair Fall: आजकल बालों का तेजी से झड़ना एक आम परेशानी बन चुकी है, लेकिन इसके लिए हर बार महंगे ट्रीटमेंट्स की जरूरत नहीं होती. अगर आपके बाल भी गुच्छों में टूट रहे हैं, तो मेथी के पानी में कुछ नेचुरल चीजें मिलाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

Fenugreek for Hair Fall: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, पॉल्यूशन और गलत खाने-पीने की आदतों की वजह से बालों का तेजी से झड़ना एक कॉमन प्रॉब्लम बन चुका है. कभी बालों को कंघी करते समय, तो कभी शैंपू करते समय जब बाल गुच्छों में टूटकर हाथों और जमीन पर दिखते हैं, तो इसकी वजह से टेंशन का बढ़ना बहुत ही लाजमी सी बात है. जब बालों का झड़ना शुरू हो जाता है, तो अक्सर इससे छुटकारा पाने के लिए हम महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेना शुरू कर देते हैं. कई बार हो सकता है कि ये चीजें हमें प्रॉब्लम से कुछ समय के लिए राहत दिला दें, लेकिन जब बात आती है लंबे समय की, तो ये ज्यादा फायदा नहीं दिखाती हैं और इनसे पैसों की बर्बादी भी बहुत ज्यादा हो जाती है. अगर आपके भी बाल गुच्छों में टूटने और झड़ने लग गए हैं, तो अब आपको इन केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आप अगर चाहें तो अपने बालों को झड़ने से रोकने के लिए मेथी के पानी में कुछ खास चीजों को मिक्स करके, इसका इस्तेमाल अपने बालों और स्कैल्प पर कर सकते हैं. जब आप इसका इस्तेमाल करना शुरू करेंगे, तो आपके बालों का झड़ना हमेशा के लिए रुक सकता है. तो चलिए जानते हैं मेथी के पानी के इन फायदों के बारे में और साथ ही जानते हैं इसका सही से इस्तेमाल करने का तरीका.

बालों को झड़ने से रोकने के लिए मेथी के पानी का इस्तेमाल

बालों के लिए क्यों वरदान है मेथी का पानी?

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन मेथी के छोटे-छोटे दानों में भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है. ये सभी चीजें आपके बालों की जड़ों को अंदर से मजबूती देने का काम करती हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद पोटेशियम समय से पहले सफेद हो रहे बालों की प्रॉब्लम से भी आपको राहत दिलाने का काम करता है. मेथी का पानी सिर्फ आपके बालों को झड़ने से नहीं रोकता है, बल्कि यह आपके बालों और स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ को भी खत्म करने में मदद करता है और उन्हें शाइन देता है. इसके ऊपर से जब आप इसमें कुछ नेचुरल चीजें मिक्स कर देते हैं, तो इसका फायदा दोगुना तक हो जाता.

ये भी पढ़ें: बारिश के दिनों में अचानक बढ़ जाता है बालों का झड़ना? टेंशन लेने की जरूरत नहीं, अपनाएं ये सिंपल हेयर केयर टिप्स

मेथी के पानी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें

  • मेथी के पानी में मिलाएं एलोवेरा जेल: अगर आप ड्राई और डैमेज्ड बालों से परेशान हैं, तो मेथी के पानी में दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर इसका इस्तेमाल जरूर करें. एलोवेरा जेल आपके बालों को मॉइस्चर देता है और स्कैल्प की खुजली को भी शांत करता है. इन दोनों ही चीजों का कॉम्बिनेशन आपके बालों को सिल्की और स्ट्रॉन्ग बनाता है.
  • मेथी के पानी में मिलाएं प्याज का रस: आपको बताते चलें कि प्याज के रस में सल्फर पाया जाता है, जो नए बालों को उगाने में मदद करता है. अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या काफी तेजी से पतले हो रहे हैं, तो मेथी के पानी में बराबर मात्रा में प्याज का रस मिलाकर जड़ों में लगाने से बालों का टूटना तुरंत कम होता है.
  • मेथी के पानी में मिलाएं नींबू का रस: अगर डैंड्रफ की वजह से आपके बालों का झड़ना शुरू हुआ है, तो मेथी के पानी में आधा नींबू निचोड़ लेने से भी आपको काफी फायदा हो सकता है. बता दें कि नींबू में विटामिन C होता है जो स्कैल्प को साफ रखता है और इन्फेक्शन से बचाता है.
  • मेथी के पानी में मिलाएं कैस्टर ऑयल: अगर आप अपने बालों की जड़ों को मजबूती देना चाहते हैं, तो मेथी के पानी में एक छोटा चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर अच्छी तरह शेक कर लें. कैस्टर ऑयल आपके बालों को घना बनाने और जड़ों को नरिशमेंट देने में बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • मेथी के पानी में मिलाएं करी पत्ता: मेथी के पानी को उबालते समय ही उसमें कुछ करी पत्ते डाल दें. करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों के कूप यानी कि फॉलिकल्स को मजबूत करते हैं, जिससे बालों का झड़ना रुक जाता.

इस्तेमाल करने का सही तरीका

मेथी के पानी से बने इस घरेलू नुस्खे को तैयार करने के लिए सबसे पहले दो चम्मच मेथी दाने को एक ग्लास पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें. अगली सुबह इस पानी को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए. इसके बाद पानी को छानकर ठंडा कर लें. अब ऊपर बताई गई 5 चीजों में से अपनी पसंद या जरूरत के अनुसार कोई भी एक या दो चीजें इस पानी में मिला लें. इस तैयार मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें या कॉटन की मदद से सीधे अपने बालों की जड़ों यानी कि स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं. इसके बाद हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें और इसे 1 घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें. लास्ट में किसी माइल्ड या हर्बल शैंपू से अपने बालों को अच्छी तरह धो लें. बेहतर रिजल्ट पाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल जरूर करें.

ये भी पढ़ें: दादी-नानी के ये 5 घरेलू नुस्खे आज भी बनाते हैं बालों को लंबा, घना और शाइनी, महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ अपनाएं ये देसी उपाय


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >