Kitchen Tips: घरेलू गैस लंबा चलाना है तो जान लीजिए ये आसान टिप्स! होगी भारी बचत

Kitchen Tips: घरेलू गैस को लंबा चलाने के लिए हम क्या क्या नहीं करते. इसके जल्दी खत्म होने से हमारे पूरे महीने के बजट पर असर पड़ता है. ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप गैस को अधिक दिनों तक चला सकते हैं. पढे़ं पूरा आर्टिकल…

Kitchen Tips: किचेन का घरेलू गैस अगर जल्दी खत्म हो जाए तो न सिर्फ झुंझलाहट होती है, बल्कि महीने के बजट पर भी असर पड़ता है. लेकिन, कुछ छोटी-छोटी बातें ध्यान में रख ली जाएं, तो गैस काफी दिन तक चल सकती है. सबसे पहले तो जब भी आप खाना पकाएं, बर्तन का ढक्कन जरूर लगाएं. बिना ढक्कन के खाना पकाने में गैस ज्यादा इस्तेमाल होता है, क्योंकि हीट बाहर निकल जाती है. ढक्कन से भाप अंदर रहती है और खाना जल्दी पकता है.

बर्तन की साइज का रखें ध्यान

दूसरी चीज ये कि हमेशा बर्तन का साइज बर्नर के हिसाब से होना चाहिए. बहुत छोटा या बहुत बड़ा बर्तन भी गैस की खपत बढ़ाता है. कोशिश करें कि खाना धीमी आंच पर पकाएं, खासकर जब उबाल आ जाए या सब्जी सिमर करनी हो. तेज आंच पर खाना पकाने से उसके जलने की भी संभावना अधिक रहती है और गैस भी ज्यादा खर्च होती है.

बर्नर की करें रेगुलर सफाई

एक और जरूरी बात है गैस स्टोव की सफाई. अगर बर्नर में जमी हुई गंदगी हटाई न जाए तो गैस की फ्लेम सही नहीं आती और खाना पकने में ज्यादा वक्त लगता है. हफ्ते में एक बार बर्नर की सफाई जरूर करें.

पहले से करें पूरी तैयारी

इसके अलावा, खाना पकाने से पहले सारी तैयारी कर लें. जैसे सब्जियां काटना, मसाले निकालना वगैरह ताकि गैस जलती न रहे जब तक आप तैयारी करते ह���ं. और हां, अगर माइक्रोवेव या इलेक्ट्रिक कुकर है तो उसका भी कुछ-कुछ इस्तेमाल करें. गैस की बचत होगी और काम भी जल्दी होगा. इस तरह की थोड़ी सी समझदारी अपनाने से गैस लंबे समय तक चलेगी और जेब भी हल्की नहीं होगी.

ALSO READ: Fridge Smell Tips: फ्रिज की बदबू को चुटकियों में करें दूर! खाने को लंबे समय तक रखेगा ताजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >