क्या आप भी फ्रिज में ठूंस-ठूंसकर रखते हैं सामान? तुरंत जान लें इसके नुकसान

Kitchen Mistakes: गर्मियों में फ्रिज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना आपकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकता है. अगर आप भी फ्रिज में हर चीज ठूंसकर रखते हैं, तो जरा संभल जाइए. आपकी यह आदत खाने की क्वालिटी, बिजली के बिल और फ्रिज की परफॉर्मेंस तीनों पर बुरा असर डाल सकती है.

Kitchen Mistakes: गर्मियों का मौसम जैसे ही आता है हमारे घरों में फ्रिज का इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ जाता है. हम फ्रिज को ठंडे पानी, फलों, सब्जियों, दही, बची हुई खाने-पीने की चीजों और तरह-तरह के ड्रिंक्स से पूरी तरह से भर देते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि फ्रिज में जगह बिलकुल भी नहीं बचती है लेकिन फिर भी हम उसमें चीजें ठूंस देते हैं. जब हम ऐसा करते हैं तो हमें यह समझ में नहीं आता है कि हमारी यह छोटी सी लगने वाली गलती हमारा कितना बड़ा नुकसान कर सकती है. बता दें जब आप फ्रिज को पूरी तरह से ओवरलोड कर देते हैं तो इसका असर सिर्फ आपकी सेहत पर ही नहीं पड़ता है, इसकी वजह से आपको हर महीने बिजली का बिल भी ज्यादा देना पड़ सकता है. अगर आपको भरोसा नहीं हो रहा है, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें. आज हम आपको ऐसे ही कुछ और नुकसानों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

ठंडी हवा सही तरीके से नहीं पहुंच पाती

फ्रिज के अंदर की ठंडी हवा का हर कोने तक पहुंचना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. लेकिन, जब आप फ्रिज को जरूरत से ज्यादा चीजों से भर देते हैं, तो इसमें जगह नहीं बचती है और हवा का फ्लो भी रुक जाता है. इसका यह असर होता है कि फ्रिज के अंदर कुछ चीजें पूरी तरह से ठंडी नहीं हो पाती. दूध, दही, खाने की चीजें और कटे हुए फल इसकी वजह से और भी जल्दी खराब होने लग जाते हैं. इसकी वजह से आपके खाने की क्वालिटी खराब भी हो सकती है.

बिजली का खर्च बढ़ जाता है

जब आप अपने फ्रिज में चीजें बहुत ही ज्यादा भर देते हैं, तो उसे अपने अंदर के टेम्परेचर को बरकरार रखने के लिए नॉर्मल से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसकी वजह से फ्रिज का कंप्रेसर बार-बार ऑन होता रहता है और बिना रुके हर समय काम भी करता रहता है. इसकी वजह से आपके बिजली का खर्च बढ़ जाता है और उस महीने आपको बिल भी ज्यादा चुकाना पड़ता है. अगर आप बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं तो कभी भी फ्रिज को ओवरलोड करने की गलती न करें.

फ्रिज की कूलिंग हो सकती है कमजोर

जब आपका फ्रिज हर समय ओवरलोड रहता है तो इसकी वजह से अंदर मौजूद मशीनों पर भी ज्यादा प्रेशर पड़ता है. खासकर फ्रिज के कंप्रेसर पर इसका असर सबसे जल्दी देखने को मिलता है. अगर आप इस गलती को सुधारते नहीं हैं तो कुछ ही दिनों में फ्रिज की कूलिंग कमजोर पड़ने लगती है और आपको बर्फ जमाने में भी दिक्कतें आने लगती हैं. जब ऐसा होता है तो अक्सर हम यह सोच लेते हैं कि फ्रिज पुराना हो गया है और इसी वजह से अब यह सही से काम नहीं कर रहा है.

खाने की चीजों में बढ़ सकते हैं बैक्टीरिया

अगर आपके फ्रिज का टेम्परेचर हर हिस्से में एक बराबर न रहे, तो देखते ही देखते खाने की चीजों में बैक्टीरिया तेजी से पनपने लग जाते हैं. खासकर अगर फ्रिज के अंदर को पकाई हुई सब्जी है, कोई डेयरी प्रोडक्ट है या फिर कटे हुए फल हैं, तो उनके खराब होने की संभवना सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आप इस तरह की चीजों का सेवन कर लेते हैं तो आपको पेट में तेज दर्द, गैस और फूड पोइजनिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इस तरह के खाने का सबसे बुरा असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर देखने को मिल सकता है.

फ्रिज को सही तरीके से इस्तेमाल करने के टिप्स

गर्मियों के इन दिनों में आपको फ्रिज को हमेशा ही जरूरत के हिसाब से भरना चाहिए. कोशिश करें कि सभी चीजों के बीच थोड़ी खाली जगह जरूर रहे ताकि ठंडी हवा फ्रिज के अंदर आसानी से फ्लो कर सके. इसके अलावा आपको कभी भी खाने-पीने की गर्म चीजों को डायरेक्टली फ्रिज में रखने की भी गलती नहीं करनी चाहिए. हर कुछ समय में अपने फ्रिज की सफाई करें और साथ ही जरूरत से ज्यादा पानी की बोतलों को भी इसमें स्टोर करने से बचें. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपके फ्रिज की कूलिंग बेहतर हो जाती है और साथ ही फ्रिज पर एक्स्ट्रा लोड भी नहीं पड़ता है.

ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >