घर पर बनाएं रथयात्रा स्पेशल खाजा, जानें परफेक्ट लेयर्स और चाशनी का सीक्रेट

Khaja Recipe: ओडिशा की फेमस खाजा रेसिपी घर पर बनाएं. परफेक्ट परतें और चाशनी बनाने का आसान तरीका जानें.

Khaja Recipe: खाजा का नाम सुनते ही सबसे पहले भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और महाप्रसाद की याद आती है. ओडिशा के पुरी में बनने वाला खाजा अपनी कुरकुरी परतों और हल्की मिठास के लिए दुनियाभर में फेमस है. रथयात्रा के मौके पर कई घरों में इसे प्रसाद के रूप में भी बनाया जाता है. अगर इस बार आप भी घर पर कुछ ट्रेडिशनल और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो खाजा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. 

Khaja Recipe: खाजा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप मैदा
  • 3 से 4 बड़े चम्मच घी
  • जरूरत अनुसार गुनगुना पानी
  • तलने के लिए घी या तेल
  • 1 कप चीनी
  • आधा कप पानी
  • 1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 2 बड़े चम्मच घी (लेयर बनाने के लिए)
PC: Social Media

Khaja Recipe: ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट खाजा

1

एक बड़े बर्तन में मैदा और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें.

2

आटे को ढककर 20 से 25 मिनट के लिए रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए.

3

एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ्लोर और घी मिलाकर पेस्ट तैयार करें.

4

अब आटे की 3 से 4 पतली रोटियां बेलें. पहली रोटी पर यह पेस्ट लगाएं, फिर दूसरी रोटी रखें. इसी तरह सभी रोटियों पर पेस्ट लगाकर एक के ऊपर एक रखें.

5

अब इन्हें कसकर रोल करें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. हर टुकड़े को हल्के हाथ से बेल लें. इसी प्रक्रिया से खाजा की कुरकुरी परतें तैयार होती हैं.

6

कड़ाही में घी या तेल मध्यम आंच पर गर्म करें. अब एक-एक करके खाजा डालें और धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें.

7

तेज आंच पर तलने से खाजा ऊपर से जल्दी ब्राउन हो सकता है, लेकिन अंदर से अच्छी तरह कुरकुरा नहीं बनता.

8

एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की हल्की चाशनी तैयार करें. इसमें इलायची पाउडर मिलाएं.

9

तले हुए खाजे को 1 से 2 मिनट के लिए चाशनी में डुबोएं और फिर बाहर निकालकर प्लेट या जाली पर रख दें.

10

 चाशनी सूखने के बाद खाजा पर हल्की सफेद परत जम जाएगी, जो इसका पारंपरिक स्वाद बढ़ाती है.

PC: Social Media

परफेक्ट खाजा बनाने के आसान टिप्स

  • आटा ज्यादा नरम न गूंथें.
  • लेयर बनाते समय घी और कॉर्नफ्लोर का पेस्ट बराबर फैलाएं.
  • हमेशा मध्यम या धीमी आंच पर ही तलें.
  • चाशनी बहुत गाढ़ी न करें, वरना खाजा सख्त हो सकता है.
  • पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखें, इससे कई दिनों तक इसकी कुरकुराहट बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं बिहार की मसालेदार चना घुघनी, हर निवाले में मिलेगा देसी स्वाद


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >