न जिम, न सख्त डाइट फिर भी करिश्मा कपूर क्यों लगती हैं बवाल, इस रूटीन को फॉलो कर आप भी रहें सुपरफिट

Karishma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी 51 साल की उम्र में भी शानदार फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए मशहूर हैं. इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में करिश्मा ने अपनी डाइट सीक्रेट्स शेयर करते हुए बताया कि वह सख्त डाइट नहीं फॉलो करतीं बल्कि हर चीज संतुलित मात्रा में खाती हैं. जानिए उनकी फिटनेस का राज.

Karishma Kapoor Fitness: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) हमेशा से अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए चर्चा में रहती हैं. फैंस उन्हें देखकर हमेशा शॉक्ड हो जाते हैं कि 51 साल से अधिक की उम्र में भी वे इतनी खूबसूरत और फिट कैसे है. करिश्मा कपूर ने एक बार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अपनी फिटनेस का खुलासा किया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि वह डाइट को लेकर ज़्यादा सख्त नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं अपने फिटनेस को ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेती … मैं सब कुछ संतुलित मात्रा में खाती हूं. चाहे मिठाई हो या चॉकलेट कुकी यही मेरी फिटनेस का सिक्रेट है.

सरल डाइट से भारी वजन घटाया

इंडियन एक्सप्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, करिश्मा ने अपने वजन को घटाने के लिए सिर्फ मछली करी और चावल कम मात्रा में लेना शुरू किया था. इसके अलावा उन्होंने हेल्दी फ्रूट्स जैसे केले और चीकू के फलों को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल किया था. उनका कहना था कि उनके संतुलित डाइट की वजह से उन्हें 25 किलो तक वजन कम करने में मदद मिली.

Pic Credit- Meta AI

Also Read: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही अच्छी सैलरी तो अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स, खुल जाएगी किस्मत

कठिन वर्कआउट नहीं बल्कि नियमित व्यायाम है फिट रहने का राज

वोग इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा जिम-प्रेमी नहीं हैं. उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वह कभी जिम नहीं जाती. वे कहती हैं कि फिट रहने के लिए अगर आप हल्का टहल लें, अपने भवन की सीढ़ियां चढ़ लें, यह भी काफी है”. हालांकि उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह खुद को फिट रखने के लिए एरियल योग और स्ट्रेस-रिलीफ मसाज जैसे उपायों को भी अपनाया है.

Pic Credit- Meta AI

Also Read: Latest Foot Mehndi Designs: सावन के मौके पर अपने पैरों को दें खूबसूरत और ट्रेंडी लुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >