हनीमून के लिए कर रहे प्लान तो जरूर आए यहां, बेहद कम बजट में लक्षद्वीप जैसा आएगा फील

Jharkhand Tourism: झारखंड के जमशेदपुर के पास स्थित बुरुडी डैम एक बजट-फ्रेंडली और बेहद खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जो लक्षद्वीप जैसा अनुभव देता है. जानिए यहां कैसे पहुंचें, क्या करें और कब घूमने जाएं.

Jharkhand Tourism, Lakshadweep Like Places In India: लक्षद्वीप हमेशा से ही सैलानियों के लिए ड्रीम टूरिज्म स्पॉट में से एक रहा है. हर कोई उसके नीले पानी और शांत वातावरण को करीब से देखना चाहता है. लेकिन हर कोई वो सपना पूरा नहीं कर पाता है. क्योंकि यहां घूमने और रहने का बजट काफी अधिक है. एक सामान्य मिडिल क्लास वाला नागरिक इसका खर्च वहन नहीं कर सकता. लेकिन झारखंड के जमशेदपुर में भी एक ऐसी जगह है जहां जहां आप इसका फील ले सकते हैं. नाम है बुरुडी डैम. यह एक ऐसी जगह है जहां प्राकृति की खूबसूरती और रोमांच दोनों है. आपको इस स्थान पर जाकर लक्षद्वीप जैसा फील आएगा, वह भी बेहद कम बजट में.

प्राकृतिक नजारों से भरपूर है बुरुडी डैम

बुरुडी डैम के चारों ओर फैला हरियाली भरा है. यहां के कल कल बहते झरने, शांत जल और दूर दूर तक फैले पहाड़ लोगों का मन मोह लेता है. यह क्षेत्र दलमा रेंज के उस हिस्से में आता है जहां से हाथियों का प्राकृतिक गलियारा गुजरता है. इसलिए इसे ‘हाथी गलियारा’ भी कहा जाता है. यह जगह पिकनिक और एक दिन की ट्रिप के लिए काफी प्रसिद्ध है. आप शांत जल के किनारे हरी घास पर लेट सकते हैं. यहां पर स्थित झील आपके मन को शांत कर देगी.

Also Read: प्यार में बार बार हो रहे झगड़े तो अपनाएं ये 7 टिप्स, रिश्तों में आएगी ऐसी मिठास जो कभी जाएगी नहीं

क्या-क्या कर सकते हैं बुरुडी डैम में?

बुरुडी डैम सिर्फ देखने लायक नहीं, बल्कि यह मनोरंजन के दृष्टिकोण से बेहतरीन जगह है. यहां पर आप पैडल वाला बोट या मोटर बोट में झील के नीले पानी पर सैर कर सकते हैं. जिसका शुरुआती शुल्क मात्र 100 रुपये हैं.

वॉटर स्पोर्ट्स- यहां अब वाटर सर्फिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज भी शुरू हो चुकी हैं.
फोटोग्राफी और नेचर वॉक- प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं.

कैसे पहुंचे बुरुडी डैम?

बुरुडी डैम का नजदीकी स्टेशन घाटशिला है. स्टेशन से आप ऑटो या कैब लेकर आराम से बुरुडी डैम तक पहुंच सकते हैं. यहां पर आप निजी वाहनों से भी आसानी पहुंच सकते हैं. खासकर जमशेदपुर, कोलकाता, खड़गपुर और चांडिल से आने वालों के लिए तो सीधा रास्ता है.

घूमने का सही समय

बुरुडी डैम घूमने का बेस्ट टाइम है दिसंबर से फरवरी तक है. इस दौरान यहां का मौसम ठंडा और सुहावना होता है. इसके अलावा अक्टूबर में बिंदा मेला के दौरान भी यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है, जो इस जगह की सांस्कृतिक खूबसूरती को और निखार देती है.

Also Read: Chanakya Niti: अपने ही घर को श्मशान बना देती हैं इस तरह की महिलाएं, छीन लेती है परिवार की खुशियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >