बिना सख्त डाइट 21 दिन में घटा वजन, अपनाएं जापानी खाने की आदत

Japanese Eating Habits: एक महिला ने 21 दिनों तक जापानी खाने की आदतें अपनाकर बिना सख्त डाइट के अपने वजन और खासकर पेट की चर्बी में बदलाव महसूस किया। छोटे-छोटे बदलाव जैसे 80% नियम, संतुलित आहार और धीरे-धीरे खाने की आदत ने उन्हें फिट बनने में मदद की।

Japanese Eating Habits: आज के समय में बढ़ता वजन और खासकर पेट की चर्बी कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है. लोग वजन कम करने के लिए सख्त डाइट और भारी-भरकम एक्सरसाइज अपनाते हैं, लेकिन हर किसी के लिए इसे लंबे समय तक निभा पाना आसान नहीं होता. ऐसे में अगर आसान और संतुलित तरीके से वजन घटाया जा सके, तो यह ज्यादा प्रभावी साबित होता है. हाल ही में एक महिला ने जापानी खाने की आदतों को अपनाकर सिर्फ 21 दिनों में अपने शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस किए. खास बात यह रही कि उन्होंने बिना भूखे रहे और बिना किसी कठिन डाइट के, सिर्फ अपनी खाने की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके यह परिणाम हासिल किया. जिसका विडिओ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. 

कौन-कौन से हैं वो तरीके 

80 प्रतिशत नियम (हारा हाची बू)
अक्सर लोग पेट पूरी तरह भरने तक खाना खाते हैं, लेकिन इस नियम के अनुसार आपको तभी खाना बंद कर देना चाहिए जब पेट लगभग 80 प्रतिशत भर जाए. इससे ज्यादा खाने की आदत अपने आप कम हो जाती है.

कम मात्रा में, लेकिन संतुलित खाना
महिला ने एक बार में ज्यादा खाना खाने के बजाय छोटे-छोटे और संतुलित मील्स लेना शुरू किया. उन्होंने अपने खाने में सब्जियां, प्रोटीन और साबुत अनाज को शामिल किया.

प्रोटीन से भरपूर आहार
अंडे, टोफू, मछली, दाल और पनीर जैसे प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है.

साबुत और प्राकृतिक भोजन पर जोर
उन्होंने प्रोसेस्ड फूड कम कर दिया और उसकी जगह सब्जियां, सूप, फर्मेंटेड फूड और सादा खाना ज्यादा शामिल किया.

धीरे-धीरे खाना खाने की आदत
जापानी लोग खाना धीरे-धीरे और ध्यान से खाते हैं, जिससे शरीर को समय पर पेट भरने का संकेत मिल जाता है और ओवरईटिंग नहीं होती.

पेट की चर्बी कम करने के लिए खास बात
महिला के अनुसार, इन आदतों को अपनाने से कुछ ही हफ्तों में शरीर हल्का लगने लगा, पेट फूलना कम हुआ और कमर का आकार भी धीरे-धीरे कम होने लगा. उनका कहना है कि पेट की चर्बी कम करने में सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि सही खान-पान की आदतें भी बहुत अहम भूमिका निभाती हैं.

यह भी पढ़ें: Stress Relief Tips: ऑफिस के काम से बढ़ गया है स्ट्रेस? मन को शांत करने के लिए अपनाएं ये 5 मिनट का तरीका

यह भी पढ़ें: 10 मिनट का शटडाउन रूटीन, रात की थकान होगी छूमंतर, सुबह महसूस करेंगे गजब की एनर्जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >