जन्माष्टमी पर सुबह-सुबह कर लें ये 5 काम, लड्डू गोपाल की पूजा में नहीं होगी कोई गलती

Janmashtami Puja Rules: जन्माष्टमी के इस खास मौके पर अगर आप भी सुबह की शुरुआत कान्हा जी के नाम से करना चाहते हैं, तो पूजा से जुड़े कुछ छोटे-छोटे काम जरूर करें. लड्डू गोपाल के स्नान और श्रृंगार से लेकर पहले भोग तक, इन कामों से आज का दिन और भी खास बन सकता है.

Janmashtami Puja Rules: भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन यानी जन्माष्टमी का त्योहार हमारे लिए बहुत ही खास और खुशियों से भरा हुआ दिन होता है. इस दिन घरों में कान्हा जी के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है. मान्यताओं के अनुसार अगर इस खास दिन की शुरुआत सही तरीके और सही नियमों का पालन करते हुए की जाए, तो पूरा दिन बहुत ही अच्छी तरह से बीतता है और साथ ही हमें भगवान कृष्ण का आशीर्वाद भी मिलता है.

अगर आप भी चाहते हैं कि जन्माष्टमी के इस खास दिन पर आपकी पूजा बिल्कुल सही तरीके से हो, तो आज का यह आर्टिकल आपके काफी काम का साबित होने वाला है. आज हम आपको 5 ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जन्माष्टमी की सुबह सबसे पहले कर लेना चाहिए. तो चलिए, इन कामों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सुबह जल्दी उठें और नहाकर साफ कपड़े पहन लें

जन्माष्टमी की सुबह सूरज उगने से पहले यानी ब्रह्म मुहूर्त में उठने की कोशिश करें. बिस्तर छोड़ते ही सबसे पहले भगवान कृष्ण का ध्यान करें. इसके बाद नहाने की तैयारी करें और नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल ज़रूर मिला लें. स्नान करने के बाद एकदम साफ-सुथरे कपड़े पहनें. मान्यताओं के अनुसार जन्माष्टमी के दिन पीले, लाल या हरे रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन गलती से भी आपको काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर घर में जरूर करें ये 5 काम, दूर होंगे वास्तु दोष और बरसेगी कान्हा जी की कृपा

व्रत और पूजा का संकल्प लें

अच्छे से नहाने के बाद अपने घर के मंदिर में दीपक ज़रूर जलाएं. इसके बाद अपने हाथ में थोड़ा सा पानी और फूल लेकर उपवास का संकल्प लें. संकल्प लेने का अर्थ होता है कि आप भगवान के सामने यह तय कर रहे हैं कि आप आज का व्रत किस तरह से रखने वाले हैं, जैसे कि बिना पानी पिए या सिर्फ फल और दूध खाकर. जब आप संकल्प ले रहे हों, तो मन ही मन कान्हा जी से प्रार्थना करें कि आपका यह व्रत बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाए.

घर के मुख्य दरवाजे और मंदिर की सफाई करें

मान्यताओं के अनुसार जिस जगह पर सफाई होती है, उसी जगह पर भगवान का वास होता है. इसलिए सुबह-सुबह अपने घर के मेन गेट को अच्छे से साफ करें और ताजे अशोक के पत्तों का तोरण भी जरूर लगाएं. इसके बाद पूजा घर और मंदिर की अच्छे से सफाई करें. कान्हा जी के झूले और उनके बैठने की जगह को भी साफ कपड़े और गंगाजल से पवित्र जरूर कर लें.

ये भी पढ़ें: पर्स में पैसे रखने का सही तरीका क्या है? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, बढ़ेगी पैसों की बचत

लड्डू गोपाल को नहलाएं और उनका सुंदर श्रृंगार करें

मान्यताओं के अनुसार आपको सुबह की पूजा में सबसे पहले अपने घर के लड्डू गोपाल को पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और चीनी का मिश्रण) और साफ पानी से नहलाना चाहिए. इसके बाद उन्हें साफ कपड़े से पोंछकर सुंदर और नए कपड़े पहनाने चाहिए. इसके बाद उन्हें मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और गले में माला पहनाकर सजाना चाहिए. अंत में उनके माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और उन्हें प्यार से झूले में बैठाएं.

कान्हा जी को पहला भोग लगाएं और मंत्र का जाप करें

कान्हा जी को झूले पर बैठाने के बाद उन्हें सुबह का पहला नाश्ता यानी भोग लगाएं. लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री, दूध और फ्रेश फल बहुत पसंद हैं. एक बात का खास ख्याल रखें कि कान्हा जी के भोग में तुलसी का पत्ता जरूर रखें, क्योंकि तुलसी के बिना वे भोग स्वीकार नहीं करते. भोग लगाने के बाद "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" या "हरे कृष्ण" मंत्र का शांत मन से जाप करें.

ये भी पढ़ें: तिजोरी में रखते हैं पैसा तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ जाएंगे बेवजह के खर्चे और आने लगेंगी पैसों से जुड़ी परेशानियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >