बिना ज्यादा पैसे खर्च किए ऐसे सजाएं कान्हा जी का झूला, देखकर खुश हो जाएंगे सभी

Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी पर कान्हा के झूले को इस बार बजट-फ्रेंडली तरीके से सजाएं. घर में रखी फूल, चुनरी, मोर पंख और लाइट्स जैसी चीजों से झूले को खूबसूरत लुक दें.

Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी आते ही घर में नन्हे कान्हा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. कोई उनके लिए नए कपड़े तैयार करता है, तो कोई सुंदर सा झूला सजाने में जुट जाता है. इस बार 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी, ऐसे में अगर आप भी कान्हा के झूले को खास लुक देना चाहती हैं, तो ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. घर में रखी चुनरी, फूल, मोर पंख और छोटी लाइट्स से ही प्यारा सा झूला सजाया जा सकता है. खास बात यह है कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप इसे बाकी सजावट से बिल्कुल अलग भी बना सकती हैं.

फूलों से बनाएं कान्हा के झूले की खूबसूरत सजावट

फूलों से सजा झूले की सांकेतिक तस्वीर, PC - AI

फूलों की सजावट जन्माष्टमी पर हमेशा अच्छी लगती है. इसके लिए बहुत सारे महंगे फूल लेने की जरूरत नहीं है. गेंदे या घर में आसानी से मिलने वाले फूलों की छोटी-छोटी लड़ियां बनाकर झूले के चारों तरफ लगा सकती हैं. अगर असली फूल जल्दी मुरझाने की चिंता है, तो आर्टिफिशियल फूल भी इस्तेमाल कर सकती हैं. झूले के चारों कोनों पर फूलों का छोटा गुच्छा लगाकर भी सुंदर लुक मिल जाएगा.

पुरानी चुनरी से बनाएं झूले का बैकग्राउंड

पुरानी चुनरी से बनाएं झूले का बैकग्राउंड, PC - AI

घर में रखी कोई सुंदर चुनरी या दुपट्टा इस काम आ सकता है. इसे झूले के पीछे इस तरह लगाएं कि वह एक छोटे से बैकड्रॉप जैसा दिखे. पीले, नीले, गुलाबी या लाल रंग की चुनरी कान्हा की थीम के साथ अच्छी लगेगी. इसके किनारे पर छोटी लाइट लगाकर आप पूरे बैकग्राउंड को और सुंदर बना सकती हैं.

मोर पंख से मिलेगा कृष्ण वाला टच

मोर पंख से सजे हुए झूले की सांकेतिक तस्वीर , PC - AI

कान्हा की सजावट में मोर पंख हो तो पूरा लुक और खास लगने लगता है. झूले के पीछे या दोनों तरफ कुछ मोर पंख लगा सकती हैं. बहुत ज्यादा मोर पंख लगाने की जरूरत नहीं है. कम लेकिन सही जगह पर लगाया गया डेकोरेशन ज्यादा सुंदर लगता है. यही तरीका झूले को सिंपल और क्लासी लुक देगा.

छोटी लाइट्स से बनाएं Cozy सा सेटअप

छोटी लाइट्स से बनाएं Cozy सा सेटअप, PC - AI

अगर घर में फेयरी लाइट्स पहले से हैं, तो उन्हें दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं. झूले के पीछे या आसपास हल्के से लपेट दें. बहुत तेज रोशनी लगाने के बजाय हल्की लाइट रखें. इससे कान्हा का झूला रात में ज्यादा प्यारा दिखेगा और फोटो भी अच्छी आएगी.

मटकी से बनाएं छोटा सा कृष्ण कॉर्नर

मटकी से बना हुआ छोटा सा कृष्ण कॉर्नर, PC - AI

जन्माष्टमी की सजावट में मटकी का इस्तेमाल बहुत आसानी से किया जा सकता है. एक छोटी मिट्टी की मटकी लेकर उसमें फूल रख दें या उसके आसपास रिबन बांध दें. चाहें तो मटकी के पास बांसुरी, मोर पंख और कुछ फूल रखकर एक छोटा सा कृष्णा कॉर्नर तैयार कर सकती हैं. इसके लिए अलग से बहुत सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

लकड़ी की छोटी टोकरी भी आएगी काम

फूलों से सजी हुई लकड़ी की छोटी टोकरी , PC - AI

अगर घर में कोई छोटी टोकरी या लकड़ी का बॉक्स रखा है, तो उसे भी डेकोरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अंदर कपड़ा बिछाकर फूल और छोटी सजावटी चीजें रखें. इसे कान्हा के झूले के पास रखने से पूरा सेटअप थोड़ा ज्यादा भरा-भरा और खूबसूरत लगेगा.

झूले के नीचे रखें छोटा सा गोकुल सेटअप

झूले के नीचे छोटा सा गोकुल सेटअप की हुई सांकेतिक तस्वीर, PC - AI

अगर आपके पास थोड़ी ज्यादा जगह है, तो झूले के नीचे छोटा सा गोकुल जैसा सेटअप बना सकती हैं. इसके लिए हरे रंग का कपड़ा, कुछ छोटे खिलौने, मटकी और फूलों का इस्तेमाल करें. बहुत ज्यादा चीजें रखने के बजाय सिर्फ 3-4 चीजों से छोटा सेटअप तैयार करें. इससे झांकी साफ और सुंदर दिखाई देगी.

इस बार डेकोरेशन में रखें एक Simple Rule

जन्माष्टमी के झूले को सजाते समय हर चीज एक साथ लगाने की जरूरत नहीं है. एक रंग की थीम चुनें और उसी के हिसाब से फूल, कपड़ा और लाइट्स रखें. जैसे पीला + हरा या नीला + सफेद कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लग सकता है. इससे कम सामान में भी पूरा सेटअप एक जैसा और खूबसूरत दिखेगा.

यह भी पढ़ें: Janmashtami Simple Mehndi Designs: जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की भक्ति का रंग चढ़ेगा हाथों में, ट्रेंड में हैं ये आसान मेहंदी डिजाइंस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >