IRCTC Tour Package: अगर विदेश यात्रा का बना रहे हैं प्लान तो आईआरसीटीसी करा रहा है इन खूबसूरत देशों की यात्रा

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने यात्रियों को श्रीलंका और नेपाल जैसी कंट्रीज में घुमाने का फैसला लिया गया है. आईआरसीटीसी के द्वारा संचालित एक जबरदस्त पैकेज के बारे में बताएंगे जिसमें आप बिना वीजा दो देशों का यात्रा कर सकते. तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं.

  • आईआरसीटीसी के एक पैकेज में आप बिना वीजा दो देशों का यात्रा कर सकते

  • आपको ठहरने व खाने-पीने की सभी सुविधाएं IRCTC की ओर से ही मुहैया कराई जाएंगी

  • सभी दर्शनीय स्थानों के सभी प्रकार के शुल्क ,इन्श्योरेन्स सुविधा आदि शामिल रहेंगे

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी आए दिन लोगों को लुभाने के लिए कोई ना कोई पैकेज निकालता रहता है. कभी 5 से ज्यादा मंदिरों के दर्शन कराने का पैकेज ले आता है, तो कभी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बढ़िया-बढ़िया हिल स्टेशन दिखाता है. IRCTC ने फैसला लिया है कि वो अंतर्राष्ट्रीय नेपाल और श्री रामायण ’श्रीलंका’ के लिए यात्राएं शुरू कर रहा है. वो भी लाखों में नहीं बल्कि मात्र 38 हजार में, है ना मजेदार? आप भी सोच रहे होंगे आखिर ये दो देश हैं कौन से, तो बता दें, यात्रियों को श्रीलंका और नेपाल जैसी कंट्रीज में घुमाने का फैसला लिया गया है. आईआरसीटीसी के द्वारा संचालित एक जबरदस्त पैकेज के बारे में बताएंगे जिसमें आप बिना वीजा दो देशों का यात्रा कर सकते. तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं.

Also Read: How To: ट्रेन टिकट बुक करते समय अगर हो जाए उम्र और जेंडर गलत तो करें ये काम

दरअसल हाल ही में आईआरसीटीसी ने देश की राजधानी दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक के लिए एक टूर पैकेज (Tour Package) लॅान्च किया गया है. जिसमें आपको कई धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद बगल के पड़ोसी देश श्रीलंका की सैर भी कराई जाएगी. यही नहीं अन्य पैकेज की तरह आपको ठहरने व खाने-पीने की सभी सुविधाएं IRCTC की ओर से ही मुहैया कराई जाएंगी.

ऐसे करें नेपाल टूर

नेपाल टूर में राजधानी दिल्ली से आप काठमांडू और पोखरा के बीच यात्रा करेंगे. यह एक फ्लाइट टूर है, जिसमें आप दिल्ली से काठमांडू फ्लाइट से जाएंगे और आएंगे. इस पैकेज में आप 21 अगस्त को दिल्ली से उड़ान भर कर काठमांडू जाएंगे. वहां आपके रहने के लिए 3 स्टार होटल में व्यवस्था की जाएगी. हर दिन आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी. काठमांडू में आपको पशुपति नाथ मंदिर, पाटन और तिब्बत रिफ्यूजी कैंप आदि घूमने को मिलेगा. वहीं पोखरा में आपको मनोकामना मंदिर और खूबसूरत पहाड़ों के दर्शन का मौका मिलेगा.

जानें श्रीलंका टूर के बारे में

रामायण का हमारी सांस्कृतिक और पौराणिक इतिहास में काफी महत्व है, वनवास से लेकर रावण के मारने तक भगवान राम के सफर का खूबसूरत वर्णन आप इस देश में देख सकते हैं. इसी कड़ी रामायण यात्रा कराने के लिए IRCTC एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इसमें आप 12 सितंबर के दिन दिल्ली से रवाना होंगे, इस पैकेज के अंदर आपको श्रीलंका में रामायण काल से जुड़े कई टूरिस्ट प्लेस दिखाए जाएंगे. पैकेज में आपको कोलंबो, कैंडी, नुवारा इलिया जैसी जगहों पर भी घूमने का मौका मिलेगा.

मिलेंगी ये सुविधाएं

इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करने पर आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है. IRCTC की तरफ से आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी जिसमे 3 सितारा होटल में रुकवाया जाएगा. सभी दर्शनीय स्थानों के सभी प्रकार के शुल्क ,इन्श्योरेन्स सुविधा आदि शामिल रहेंगे.

श्रीलंका यात्रा में बुकिंग हेतु 57,000 रुपये प्रति व्यक्ति (डबल शेयरिंग) का शुल्क देय होगा. IRCTC ने टूर के बुकिंग प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पेटीएम व रेज़रपे जैसी पेमेंट गेटवे संस्थाओं से करार किया है जिससे भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान किश्तों में किया जा सके.

कैसे करें टिकट बुक?

अधिक जानकारी के लिए यात्री IRCTC की वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं. बुकिंग की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है. अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. 8287930747, 8287930624.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >