Instant Suji Gulab Jamun: मीठा खाने का मन हो तो गुलाब जामुन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन कई बार घर पर गुलाब जामुन बनाने के लिए मावा या खोया नहीं होता. ऐसे में आपको मिठाई खाने का मन मारने की जरूरत नहीं है. आप घर पर सूजी से इंस्टेंट गुलाब जामुन (Instant Suji Gulab Jamun) बना सकती हैं. इसे बनाने में ज्यादा सामान भी नहीं लगता और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है. तो आइए जानते हैं सूजी के गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका.
Instant Suji Gulab Jamun: सूजी के गुलाब जामुन बनाने के लिए सामान
गुलाब जामुन के लिए:
चाशनी के लिए:
ऐसे बनाएं सूजी के गुलाब जामुन
सबसे पहले एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. चीनी अच्छी तरह घुलने के बाद इसमें इलायची डाल दें.
चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं है. इसे हल्का चिपचिपा होने तक पकाएं और गैस बंद कर दें. आखिर में चाहें तो थोड़ा गुलाब जल मिला सकती हैं.
दूसरे पैन में घी गर्म करें और उसमें बारीक सूजी डाल दें. सूजी को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का भूनें. ध्यान रखें कि सूजी का रंग ज्यादा गहरा न हो. अब इसमें धीरे-धीरे दूध डालते हुए चलाएं, ताकि गांठें न बनें.
मिश्रण जब गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें. इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें. मिश्रण पूरी तरह ठंडा न करें, हल्का गर्म रहने पर इसे गूंधना आसान होगा.
अब हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर सूजी के मिश्रण को अच्छी तरह मसल लें. अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो एक-दो बूंद दूध डाल सकती हैं.
अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. ध्यान रखें कि बॉल्स की सतह पर दरारें न हों, वरना तलते समय गुलाब जामुन टूट सकते हैं. आप चाहें तो हर बॉल के बीच में थोड़ा बारीक कटा काजू या बादाम भी भर सकती हैं.
एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. अब तैयार बॉल्स को धीमी से मध्यम आंच पर तलें. इन्हें लगातार हल्के हाथ से घुमाते रहें, ताकि सभी तरफ से एक जैसा सुनहरा रंग आए. तलने के बाद इन्हें कुछ मिनट के लिए अलग रख दें.
अब हल्की गर्म चाशनी में तले हुए गुलाब जामुन डाल दें. इन्हें कम से कम 1-2 घंटे चाशनी में रहने दें, ताकि वे अंदर तक मीठे और नरम हो जाएं. इसके बाद ऊपर से कटे हुए पिस्ता या बादाम डालकर सर्व करें.
यह भी पढ़ें: बाजार जैसा राजस्थानी मलाई घेवर अब घर पर बनाएं, जानें रेसिपी
