Instant Kulfi Recipe at Home: सिर्फ 2 चीजों से बनाएं ठंडी-ठंडी कुल्फी, मिनटों में होगी तैयार

Instant Kulfi Recipe at Home : बिना मलाई, बिना झंझट सिर्फ ब्रेड और दूध से मिनटों में बनाएं टेस्टी कुल्फी.

Instant Kulfi Recipe at Home: गर्मी का का मौसम है और कुल्फी की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है. लेकिन इस बार आपको बाजार से महंगी कुल्फी लाने की जरूरत नहीं क्योंकि अब आप घर पर ही बना सकते हैं बेहद स्वादिष्ट और क्रीमी ब्रेड और दूध से बनने वाली इंस्टेंट कुल्फी वो भी बिना किसी झंझट के.तो चलिये जानते हैं उस आसान सी रेसिपी के बारे में.

सामग्री

  • दूध – ½ लीटर (फुल क्रीम बेहतर रहेगा)
  • ब्रेड स्लाइस – 4 (किनारे हटा दें)
  • चीनी – 4 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स – कटे हुए (बादाम, पिस्ता)
  • केसर के धागे – 5-6 (वैकल्पिक)
  • कंडेंस्ड मिल्क – 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)

बनाने की विधि

  • एक पैन में दूध को उबालें और धीमी आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • ब्रेड के स्लाइस को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पीस लें.
  • अब दूध में ब्रेड का पाउडर, चीनी, इलायची पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालें.
  • धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
  • आंच से हटाकर मिश्रण को ठंडा होने दें.
  • अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर मिलाएं.
  • कुल्फी मोल्ड्स में भरें या छोटे कप में डालकर फॉयल से ढक दें.
  • 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने रखें.
  • निकालें मोल्ड को हल्का सा गर्म पानी में डुबाएं और होममेड कुल्फी का मजा लें.

Also Read : Cold Sandwich Recipe: गर्मी में लें ठंडक का मजा, बिना गैस जलाए तैयार करें स्वादिष्ट कोल्ड सैंडविच

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >