Immunity Booster Tips: बदलते मौसम में बार-बार हो रहे हैं बीमार? इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 3 आसान घरेलू उपाय

Immunity Booster Tips: क्या बदलते मौसम की वजह से आप भी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं? फरवरी की गुलाबी ठंड में सर्दी-जुकाम से बचने के लिए आजमाएं ये 3 जादुई घरेलू नुस्खे. बिना दवा के बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी और खुद को रखें फिट.

Immunity Booster Tips: फरवरी का महीना शुरू होते ही मौसम में अचानक बदलाव आने लगता है. कभी तेज धूप तो कभी ठंडी हवाएं हमारी सेहत के लिए बड़ी चुनौती बन जाती हैं. यही वह समय होता है जब वायरल इन्फेक्शन, सर्दी और खांसी सबसे ज्यादा हमला करते हैं. अगर आप भी इस बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपनी किचन में मौजूद कुछ खास चीजों की मदद से खुद को अंदर से मजबूत बना सकते हैं. आइए जानते हैं 3 ऐसे आसान घरेलू नुस्खे जो इस बदलते मौसम में आपको रखेंगे फिट और एनर्जेटिक.

अदरक और शहद

अदरक शरीर की गंदगी साफ करने और इन्फेक्शन से लड़ने में बहुत मदद करता है.

कैसे करें इस्तेमाल: अदरक का छोटा टुकड़ा कूटकर उसका रस निकाल लें. इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट चाटें. इससे गले का दर्द और सर्दी तुरंत ठीक हो जाती है.

हल्दी वाला दूध

हल्दी को सबसे अच्छी दवा माना जाता है. यह शरीर को अंदर से ताकत देती है ताकि बीमारियां पास न आएं.

कैसे करें इस्तेमाल: रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पिएं. इसे पीने से शरीर की थकान दूर होती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते.

तुलसी का पानी या काढ़ा

तुलसी के पत्ते हर घर में होते हैं. यह खांसी और जुकाम को दूर रखने के लिए सबसे बढ़िया है.

कैसे करें इस्तेमाल: 4-5 तुलसी के पत्तों को पानी में उबाल लें. आप चाहें तो इसमें थोड़ी काली मिर्च भी डाल सकते हैं. इस पानी को चाय की तरह धीरे-धीरे पिएं. यह फेफड़ों को साफ रखता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप भी फेंक देते हैं बासी रोटी? इसके हैरान करने वाले फायदे जानकर आज से ही खाना शुरू कर देंगे आप

ये भी पढ़ें: Makhana Benefits: क्या आप भी गलत तरीके से खा रहे हैं मखाना? हड्डियों की मजबूती के लिए आज ही जान लें सही तरीका

ये भी पढ़ें: Carrot Benefits: आंखों पर चढ़ गया है मोटा चश्मा? आज से ही खाना शुरू कर दें ये एक चीज, रोशनी होगी तेज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >