How To Wash Wool Sweater: सर्दियों के मौसम में ऊनी स्वेटर हमारे लिए सबसे जरूरी कपड़ों में से एक होता है. ऊन के कपड़े पहनने के बाद गर्म तो रखते हैं, लेकिन इसे धोने के टाइम बहुत परेशानी आती हैं. अगर गलत तरीके से ऊनी स्वेटर को धोया जाए तो ये सिकुड़ जाता है या जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में ठंड का मौसम भी जल्दी जाने वाला है इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे ऊनी स्वेटर को सही तरीके से धोने के कुछ टिप्स.
हमेशा ठंडा पानी का इस्तेमाल करें
ऊनी कपड़ों को कभी भी गर्म पानी में धोना नहीं चाहिए, इससे ऊन के रेशे सिकुड़ जाते हैं और स्वेटर खराब हो सकता है. ऊनी स्वेटर धोने के लिए आप हमेशा ठंडा या हल्का गुनगुना पानी का इस्तेमाल करें.
हल्का डिटर्जेंट या Wool Shampoo का इस्तेमाल
सिंपल कपड़ों वाला डिटर्जेंट ऊन के कपड़ों को खराब कर सकता है. इसलिए आप Wool Detergent शैम्पू का इस्तेमाल करें.
स्वेटर को ज्यादा देर तक न भिगोएं
ऊनी स्वेटर को पानी में बहुत देर तक भिगोकर रखने से कपड़ा कमजोर हो सकता है. इसे सिर्फ 10 मिनट के लिए भिगोकर रखें.
हाथ से धीरे-धीरे धोएं
ऊनी कपड़ों को हाथ से धोना सबसे सही होता है. इसके लिए आप सबसे पहले स्वेटर को पानी में डालें, फिर हल्के हाथ से दबाएं और धीरे से साफ करें.
साफ पानी से धीरे rinse करें
अब स्वेटर को ठंडे साफ पानी से 2–3 बार धीरे-धीरे धोकर साबुन निकालें. स्वेटर से सीधे पानी निचोड़कर न निकालें.
स्वेटर को प्लेन जगह पर सुखाएं
ऊनी स्वेटर को कभी भी हैंगर पर टांगकर न सुखाएं. इससे स्वेटर फैल सकता है या शेप खराब हो सकता है. इसके साथ ही आप ऊनी कपड़े को तेज धूप में सुखाने के बजाय हल्के छाव वाली जगह पर सुखाएं.
यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: आर्टिफिशियल फूलों की चमक को लंबे टाइम तक रखें बरकरार, अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स
यह भी पढ़ें- White Socks Cleaning Tips: अब व्हाइट सॉक्स रहेंगे क्लीन और फ्रेश, आजमाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
