How to Save Sugar at Home: रसोई का बजट संभालना आसान नहीं होता. आटा, चावल, दाल, तेल और सब्जियों के साथ रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों के दाम बढ़ने का असर भी सीधे घर के खर्च पर पड़ता है. चीनी भी ऐसी ही चीज है, जिसका इस्तेमाल चाय-कॉफी से लेकर मिठाई और कई तरह की डिश (How to Save Sugar at Home) में होता है. ऐसे में अगर चीनी महंगी हो रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है. थोड़ी समझदारी से आप इसकी खपत कम कर सकते हैं और महीने का बजट भी बिगड़ने से बचा सकते हैं.
1. चाय-कॉफी में चीनी थोड़ी कम करें
अगर घर में दिन में कई बार चाय या कॉफी बनती है तो सबसे ज्यादा चीनी यहीं खर्च हो सकती है. एकदम से चीनी बंद करने की जरूरत नहीं है. हर कप में आधा चम्मच कम करके शुरुआत करें. कुछ दिनों में स्वाद की आदत बदल जाएगी और आपको कम चीनी वाली चाय भी सामान्य लगने लगेगी.
2. मीठे की जगह फलों को दें जगह (How to Save Sugar at Home)
हर बार मीठा खाने का मन हो तो मिठाई या चीनी वाली चीज खाने के बजाय केला, सेब, पपीता या दूसरे मौसमी फल लिए जा सकते हैं. इससे रोजाना की डाइट में फल भी शामिल होंगे और अलग से चीनी वाली चीजें बनाने की जरूरत कम होगी.
यह भी पढ़ें:
3. घर में बनने वाली मिठाई की मात्रा समझदारी से रखें
त्योहार या किसी खास मौके पर मिठाई बनाना हो तो जरूरत से ज्यादा बनाने से बचें. कई बार ज्यादा मिठाई बन जाती है और बची हुई मिठाई कई दिनों तक खानी पड़ती है. परिवार में जितने लोग हैं, उसी हिसाब से मात्रा रखें. इससे चीनी के साथ दूध, घी, ड्राई फ्रूट्स जैसी बाकी सामग्री भी बर्बाद नहीं होगी.
4. चीनी का इस्तेमाल कहां जरूरी है, यह तय करें
हर चीज में चीनी डालने की आदत को थोड़ा कम (How to Save Sugar at Home) किया जा सकता है. जैसे कुछ लोग पोहा, दलिया या दूसरे नाश्ते में भी स्वाद के लिए चीनी डालते हैं. अगर किसी डिश में इसकी जरूरत नहीं है तो इसे छोड़ दें. इसी तरह घर में बनने वाले शरबत और मीठे ड्रिंक्स की जगह सादा पानी, नींबू पानी बिना ज्यादा चीनी के या अन्य कम मीठे विकल्प रख सकते हैं.
महीनेभर चीनी बचाने के 3 आसान तरीके
- चीनी को खुला न रखें: एक बड़े डिब्बे से बार-बार निकालने के बजाय रोज की जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने की आदत डालें. इससे अंदाजा रहेगा कि कितनी चीनी खर्च हो रही है.
- चम्मच से मात्रा तय करें: अंदाजे से चीनी डालने पर कई बार जरूरत से ज्यादा चीनी चली जाती है. चाय-कॉफी में एक तय चम्मच का इस्तेमाल करें.
- महीने की खपत नोट करें: महीने की शुरुआत में चीनी कितनी है, यह देख लें और हर हफ्ते थोड़ा हिसाब रखें. इससे आपको पता चलेगा कि घर में चीनी सबसे ज्यादा किस चीज में खर्च हो रही है.
यह भी पढ़ें: घर में जगह-जगह दिख रही हैं चींटियां? अपनाएं ये आसान घरेलू जुगाड़
