How to Remove Wall Stickers: बच्चों को कमरे की दीवार पर अपने पसंदीदा कार्टून और दूसरे स्टिकर्स लगाना काफी पसंद होता है. लेकिन कुछ समय बाद जब इन्हें हटाने की बारी आती है, तो परेशानी शुरू हो जाती है. स्टिकर खींचने पर कई बार वह टूट जाता है और गोंद के निशान भी दीवार पर रह जाते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसा है, तो स्टिकर को सीधे खींचने की बजाय हेयर ड्रायर की मदद लें. गर्म हवा से स्टिकर का गोंद थोड़ा नरम हो जाता है और उसे निकालना आसान हो जाता है.
हेयर ड्रायर से स्टिकर हटाने का तरीका
- हेयर ड्रायर को मीडियम हीट पर सेट करें.
- ड्रायर को स्टिकर से कुछ इंच दूर रखें.
- स्टिकर के ऊपर करीब 1-2 मिनट तक गर्म हवा दें.
- अब स्टिकर के एक कोने को नाखून या पुराने कार्ड से धीरे से उठाएं.
- स्टिकर आसानी से न निकले, तो थोड़ी देर फिर गर्म हवा दें.
- स्टिकर को धीरे-धीरे निकालें. इसे एक झटके में न खींचें.
दीवार पर बचे गोंद के निशान ऐसे हटाएं
- एक मुलायम सूती कपड़ा लें.
- कपड़े पर थोड़ा सा नारियल तेल लगाएं.
- इसे गोंद वाले हिस्से पर हल्के हाथ से लगाएं.
- कुछ मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें.
- फिर साफ और सूखे कपड़े से उस जगह को धीरे से पोंछें.
- जरूरत लगे तो इस प्रक्रिया को एक बार फिर दोहरा सकती हैं.
स्टिकर हटाते समय इन बातों का ध्यान रखें
- हेयर ड्रायर को दीवार के बहुत पास न रखें.
- एक ही जगह पर लगातार बहुत ज्यादा गर्म हवा न दें.
- स्टिकर को जोर से खींचने से बचें.
- किसी भी तेल या क्लीनिंग चीज को पहले दीवार के छोटे हिस्से पर टेस्ट करें.
- अगर पेंट बहुत पुराना या कमजोर है, तो ज्यादा सावधानी रखें.
यह भी पढ़ें: साबुन का छोटा टुकड़ा भी आएगा काम, जानें Reuse करने के 5 आसान तरीके
