अच्छी तरह बोतल धोने के बाद भी आ रही है बदबू? इन 4 आसान ट्रिक्स से करें चुटकियों में साफ

How to remove bottle smell: बोतल से आने वाली बदबू से परेशान हैं? इन आसान ट्रिक्स से मिनटों में करें साफ. जानें क्या है तरीका.

How to remove bottle smell: पानी पीने के लिए इस्तेमाल होने वाली बोतल को रोज धोना जरूरी है, लेकिन कई बार अच्छी तरह धोने के बाद भी उसमें से बदबू आती रहती है. खासकर दूध, शेक या किसी मीठी ड्रिंक के इस्तेमाल के बाद बोतल के अंदर हल्की सी गंध रह सकती है. इसकी वजह बोतल के किसी कोने में जमा छोटे-छोटे अवशेष भी हो सकते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो कुछ आसान घरेलू तरीकों से बोतल की सफाई की जा सकती है. 

सबसे पहले बोतल के सभी हिस्से अलग करें

बोतल को सिर्फ अंदर से धोकर साफ मान लेना सही नहीं है. अगर बोतल में ढक्कन, रबर सील या स्ट्रॉ जैसे हिस्से हैं, तो उन्हें अलग करके धोएं. अक्सर इन्हीं छोटे हिस्सों में दूध या ड्रिंक के अवशेष फंस जाते हैं और बाद में बदबू (How to remove bottle smell) आने लगती है. हर हिस्से को पानी और डिशवॉशिंग लिक्विड से अच्छी तरह साफ करें. जरूरत हो तो छोटी ब्रश से अंदर के कोनों और स्ट्रॉ को साफ करें. 

बेकिंग सोडा से करें सफाई (How to remove bottle smell)

बोतल की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए बोतल में थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर उसमें गुनगुना पानी भरें. अब बोतल को बंद करके अच्छी तरह हिलाएं और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. इसके बाद बोतल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. बेकिंग सोडा बोतल में रह गई गंध को कम करने में मदद कर सकता है. 

PC: AI Generated

सिरके वाले पानी में भिगोकर रखें

अगर बदबू ज्यादा है, तो सफेद सिरके और पानी का घोल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बोतल में पानी और थोड़ी मात्रा में सफेद सिरका डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें. इसके बाद बोतल को डिशवॉशिंग लिक्विड और साफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी है, ताकि सिरके की गंध भी न रहे. 

यह भी पढ़ें: प्याज काटने के बाद हाथ से आती है गंध? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खा

बोतल धोने के बाद तुरंत बंद न करें

बोतल धोने के बाद उसे गीला ही बंद करके रख देना भी बदबू की एक वजह (How to remove bottle smell) हो सकता है. धोने के बाद बोतल को उल्टा करके अच्छी तरह सूखने दें. ढक्कन और दूसरे हिस्सों को भी अलग-अलग सुखाएं. जब सभी हिस्से पूरी तरह सूख जाएं, तभी बोतल को जोड़कर रखें.  इससे अंदर नमी फंसी नहीं रहेगी. 

ये गलती बिल्कुल न करें

  • बदबू छिपाने के लिए बोतल में परफ्यूम, रूम फ्रेशनर या किसी तरह का सुगंधित केमिकल न डालें. 
  • बोतल को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उसे अच्छी तरह धोया जाए. 
  • सभी हिस्सों को अलग करके साफ किया जाए और इस्तेमाल से पहले पूरी तरह सुखाया जाए. 

यह भी पढ़ें: दुकानदार इस तरह छुपाकर रखता है खराब आलू, खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >