How To Make Salted Peanut: हल्के-फुल्के स्नैक्स के लिए आसानी से बनाएं नमकीन मूंगफली, नोट करें रेसिपी

How To Make Salted Peanut: घर पर बनाना चाहते हैं हल्का-फुल्का स्नैक्स तो आप इस आर्टिकल की मदद से तैयार कर सकते हैं सॉल्टेड पीनट. नमकीन मूंगफली बनाने के बाद आप कुछ हफ्तों के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं.

How To Make Salted Peanut: सॉल्टेड पीनट यानी नमकीन मूंगफली ये एक बहुत ही स्वादिष्ट और आसानी से बन जाने वाला स्नैक्स है. ये न सिर्फ खाने में क्रिस्पी और मजेदार होता है बल्कि हेल्दी भी है.  चाहे चाय के साथ, फिल्मों के समय या ट्रैवल पर ये नमकीन मूंगफली हर मौके के लिए बेस्ट है. घर पर इसे बनाना भी बहुत आसान है. आप थोड़े से मूंगफली और नमक के साथ इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं. ये न सिर्फ बड़ों की ही पसंद आएगी बल्कि बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाएंगे. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से सॉल्टेड पीनट की आसान रेसिपी. 

सॉल्टेड पीनट बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंगफली – 1 कप
  • नमक – आधा चम्मच 
  • तेल – 1 छोटा चम्मच 

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

सॉल्टेड पीनट बनाने की आसान विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन लें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें. कड़ाही पूरी तरह अच्छे से गर्म हो जाने पर ही मूंगफली डालें.  
  • गर्म कड़ाही में कच्ची मूंगफली डालें और धीमी आंच पर धीरे-धीरे भूनना शुरू करें. ध्यान रखें कि आंच तेज न हो, वरना मूंगफली जल सकती है. 
  • मूंगफली को लगातार या समय-समय पर चलाते रहें जिससे सभी तरह एक ही टाइम भून जाए और कही भी जले नहीं. 
  •  जब मूंगफली लगभग भून जाए और हल्की सुनहरी रंग दिखने लगे, तो आंच बन करने से 1 मिनट पहले इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. इससे नमक पूरी मूंगफली में मिक्स हो जाएगा. 
  • भुनी हुई मूंगफली को कड़ाही से निकालकर किसी प्लेट या बर्तन में ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें या एयरटाइट डब्बे में स्टोर कर लें. 

यह भी पढ़ें: Peri Peri Aloo Chips Recipe: बच्चों के नखरे को करें पूरा, बनाएं मजेदार पेरी पेरी आलू चिप्स 

यह भी पढ़ें: Jam Filled Cookies Recipe For Kids: घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट जैम कुकीज, रंग-बिरंगे फ्लेवर देख बन जाएगा फेवरेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >