How To Make Chocolate At Home: चॉकलेट का नाम सुनते ही मन खुश हो जाता है. बच्चे हों या बड़े, सभी को इसकी मिठास और स्वाद पसंद होता है. लेकिन बाजार में मिलने वाली चॉकलेट में अक्सर ज्यादा चीनी और केमिकल मिले होते हैं. ऐसे में अगर आप घर पर शुद्ध, स्वादिष्ट और हेल्दी चॉकलेट बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम सही है. कम सामग्री और आसान तरीके से आप मिनटों में घर पर चॉकलेट तैयार कर सकते हैं, जिसे पूरे परिवार के साथ बिना किसी चिंता के एंजॉय किया जा सकता है.
घर पर चॉकलेट बनाने के लिए सामान
- ½ कप कोको पाउडर
- ½ कप दूध पाउडर
- ½ कप पिसी हुई चीनी
- ¼ कप मक्खन या नारियल तेल
- 2 बड़े चम्मच दूध
- ½ छोटा चम्मच वनीला एसेंस (वैकल्पिक)
- ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू – वैकल्पिक)
कैसे बनाएं चॉकलेट
- सबसे पहले एक कड़ाही को धीमी आंच पर रखें और उसमें मक्खन या नारियल तेल पिघलाएं.
- अब इसमें दूध डालें और हल्का गर्म होने दें.
- इसके बाद दूध पाउडर और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब कोको पाउडर डालें और बिना गुठली बने लगातार चलाते रहें.
- मिश्रण गाढ़ा और चिकना होने लगे तो गैस बंद कर दें.
- अब इसमें वनीला एसेंस और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं.
- तैयार मिश्रण को सिलिकॉन मोल्ड या ग्रीस की हुई प्लेट में डालें.
- इसे 1–2 घंटे के लिए फ्रिज में जमने रख दें.
- जब चॉकलेट अच्छे से सेट हो जाए, तो मनचाहे आकार में काट लें.
परोसने और स्टोर करने का तरीका
घर पर बनी चॉकलेट को एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में 7–10 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है. इसे बच्चों के टिफिन या गिफ्ट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: प्यार के इजहार के लिए 5 परफेक्ट चॉकलेट केक, जो बना दे हर पल को खास
यह भी पढ़ें: Happy Chocolate Day Wishes: जब चॉकलेट बन जाए प्यार के इजहार की जुबान, तो रिश्तों में घोल दें प्यार की मिठास
