How to Keep House Dust Free: घर की सफाई करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे लंबे समय तक साफ रखना. कई बार रोज डस्टिंग करने के बाद भी कुछ ही समय में फर्नीचर और फर्श पर धूल जम जाती है. अगर आप भी इस परेशानी से परेशान हैं, तो ये आसान हैक्स आपके काम आ सकते हैं.
ऊपर से नीचे की ओर करें सफाई
सफाई की शुरुआत हमेशा पंखे, शेल्फ और ऊंची जगहों से करें. आखिर में फर्श साफ करें, ताकि गिरी हुई धूल एक ही बार में हट जाए.
माइक्रोफाइबर कपड़े का करें इस्तेमाल
साधारण कपड़े की जगह माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें. इससे धूल उड़ने के बजाय कपड़े में ही चिपक जाती है.
फर्नीचर के पीछे भी करें सफाई
सोफा, बेड और अलमारी के पीछे भी समय-समय पर सफाई करें. इन जगहों पर सबसे ज्यादा धूल जमा होती है.
बेडशीट और पर्दे साफ रखें
बेडशीट को हफ्ते में एक बार बदलें. पर्दों की भी नियमित सफाई करें, क्योंकि इनमें धूल जल्दी जमा होती है.
सफाई के सामान को भी धोएं
डस्टिंग ब्रश, पोछा और डस्टपैन को समय-समय पर साफ करें. गंदे सामान से धूल फिर से फैल सकती है.
तेज हवा में खिड़कियां बंद रखें
आंधी या तेज हवा चलने पर खिड़की और दरवाजे बंद रखें, ताकि बाहर की धूल घर के अंदर न आए.
मुख्य दरवाजे पर डोरमैट रखें
घर के बाहर और अंदर डोरमैट रखें. इससे जूतों के साथ आने वाली धूल काफी हद तक कम हो सकती है.
यह भी पढ़ें: किचन, बेडरूम या बाथरूम? जानिए घर की सफाई कहां से शुरू करनी चाहिए
