बिस्किट लंबे समय तक रहेंगे क्रिस्पी, स्टोर करते समय अपनाएं ये ट्रिक

How to Store Biscuits: खुले बिस्किट जल्दी सीलने लगते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर में रखे चावल की मदद से आप बिस्किट को लंबे समय तक कुरकुरा और फ्रेश रख सकते हैं.

How to Store Biscuits: चाय के साथ कुरकुरे बिस्किट खाना किसे पसंद नहीं होता. लेकिन अक्सर पैकेट खोलने के बाद कुछ बिस्किट बच जाते हैं. इन्हें दोबारा पैक करके रखने पर अगले दिन ही इनका स्वाद और कुरकुरापन कम हो जाता है. बारिश और नमी वाले मौसम में तो बिस्किट बहुत जल्दी सील जाते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसा होता है, तो एक आसान सा तरीका आपके काम आ सकता है. इसके लिए आपको किसी खास सामान की जरूरत नहीं है. घर में रखे चावल की मदद से आप बिस्किट को काफी समय तक क्रिस्पी रख सकते हैं.

बिस्किट को सीलने से कैसे बचाएं?

इस आसान तरीके को मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने भी शेयर किया है.

  • इसके लिए आपको सिर्फ एक साफ और सूखा एयरटाइट डिब्बा और थोड़े से सूखे चावल चाहिए.
  • सबसे पहले एक साफ और पूरी तरह सूखा एयरटाइट कंटेनर लें.
  • अब इसमें थोड़े से सूखे चावल डालकर नीचे एक पतली परत बना दें.
  • इसके ऊपर बिस्किट रखें और डिब्बे का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें.
  • चावल डिब्बे के अंदर मौजूद नमी को सोखने में मदद करते हैं. इससे बिस्किट जल्दी नरम या सीले नहीं पड़ते और उनका कुरकुरापन लंबे समय तक बना रह सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

इस तरीके को अपनाते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. चावल बिल्कुल सूखे और साफ होने चाहिए. उनमें किसी तरह के कीड़े या नमी नहीं होनी चाहिए. साथ ही जिस डिब्बे में बिस्किट रखने वाले हैं, उसे पहले अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. अगर डिब्बे के अंदर नमी रह गई, तो बिस्किट जल्दी सील सकते हैं. इसलिए कंटेनर को पूरी तरह सूखने के बाद ही इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: दाल में पड़ गए हैं घुन? डिब्बे में डाल दें ये एक चीज, लंबे समय तक रहेगी सुरक्षित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >