How to Increase Collagen Naturally: कोलेजन की कमी से नजर आने लगा हैं बुढ़ापा? ये घरेलू नुस्खे अपनाएं और फर्क देखें

How to Increase Collagen Naturally: कोलाजन की कमी से झुर्रियां और ढीली त्वचा परेशान कर रही है? जानिए विटामिन C, नारियल पानी, फेशियल एक्सरसाइज और आयुर्वेदिक उपायों से प्राकृतिक रूप से कोलाजन कैसे बढ़ाएं और त्वचा को बनाएं जवां व हेल्दी.

How to Increase Collagen Naturally: उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में डलनेस, झुर्रियां, डार्क स्पॉट्स और रूखापन दिखने लगता है. इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर में कोलाजन (Collagen) की कमी होना. कोलाजन त्वचा को टाइट, स्मूद और युवा बनाए रखने वाला मुख्य प्रोटीन है. अच्छी बात यह है कि कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपायों को अपनाकर कोलाजन को फिर से बढ़ाया जा सकता है.

How to Increase Collagen Naturally: इन नैचुरल उपाय से कोलेजन की कमी को करें दूर

How to increase collagen naturally: इन नैचुरल उपाय से कोलेजन की कमी को करें दूर

विटामिन C सीरम किस तरह कोलाजन बढ़ाने में मदद करता हैं?

कोलाजन उत्पादन के लिए विटामिन C बेहद जरूरी है. यह स्किन सेल्स को रिपेयर करता है और नई त्वचा बनाने में मदद करता है. रोज़ाना विटामिन C सीरम लगाने से त्वचा ब्राइट और एकसमान दिखती है.

स्किन हाइड्रेशन और कोलाजन बढ़ाने के लिए नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखता है. खीरा, तरबूज और संतरा जैसे फलों का सेवन भी कोलाजन को सपोर्ट करता है. पर्याप्त पानी और पोषण से त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आता है.

UV किरणों से स्किन की सुरक्षा क्यूं हैं जरूरी?

सन प्रोटेक्शन कोलाजन बचाने का पहला कदम है. UV किरणें कोलाजन को तेजी से तोड़ती हैं. सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धूप से बचें और बाहर जाते समय हैट या सनग्लास का इस्तेमाल करें.

टाइट स्किन के लिए फेशियल एक्सरसाइज है जरूरी

चीक लिफ्ट, जॉ लाइन और सिंहासन जैसी एक्सरसाइज ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर कोलाजन व इलास्टिन उत्पादन को तेज करती हैं.नियमित व्यायाम से त्वचा टाइट और मजबूत रहती है.

नीम, पुदीना और हल्दी आइस क्यूब्स का करें इस्तेमाल

नीम, पुदीना और हल्दी इन आयुर्वेदिक तत्वों से बने आइस क्यूब्स सूजन कम करते हैं और स्किन को फर्म बनाते हैं.

कोलाजन की कमी को घरेलू नुस्खों से दूर कर, आप पा सकते हैं हेल्दी और यंग स्किन – बिना किसी साइड इफेक्ट के.

यह भी पढ़ें: Mistakes that Cause Pimple Marks: पिंपल होते ही करने लगते हैं ये गलतियां, तभी रह जाते हैं दाग-धब्बे

यह भी पढ़ें: Vitamin C Brightening Natural Face Serum: नाइट स्किनकेयर के लिए बेस्ट नेचुरल सीरम, दाग-धब्बों से मिलेगी राहत

डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >