भगवान शिव की पूजा के लिए घर में उगाएं धतूरा, जानें मिट्टी से लेकर देखभाल तक सबकुछ

How To Grow Datura: सावन में शिव पूजा के लिए घर पर धतूरा उगाना सीखें. गमला, मिट्टी, बीज लगाने और देखभाल की पूरी जानकारी यहां पाएं.

How To Grow Datura: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे खास समय माना जाता है. इस दौरान पूजा में धतूरा चढ़ाने की परंपरा भी है. अगर आप हर बार धतूरा खरीदने के लिए बाजार जाते हैं, तो इस बार इसे घर पर ही उगाने की कोशिश करें. यह पौधा ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और सही तरीके से लगाने पर अच्छी तरह बढ़ता है. बड़े गमले या पुरानी बाल्टी में भी धतूरा आसानी से लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे लगाने और संभालने का आसान तरीका.

धतूरा लगाने के लिए कैसा गमला चुनें?

धतूरे का पौधा बढ़ने के लिए अच्छी जगह चाहता है, इसलिए कम से कम 12 से 15 इंच गहरा गमला या पुरानी प्लास्टिक की बाल्टी चुनें. ध्यान रखें कि नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हो. इससे अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाएगा और जड़ें खराब नहीं होंगी.

ऐसे तैयार करें मिट्टी

  • धतूरा अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में तेजी से बढ़ता है.
  • मिट्टी तैयार करने के लिए.
  • 50 प्रतिशत सामान्य बगीचे की मिट्टी लें.
  • 30 प्रतिशत गोबर की सड़ी हुई खाद या कम्पोस्ट मिलाएं.
  • 20 प्रतिशत रेत या कोकोपीट मिलाएं.
  • इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गमले में भर दें.

बीज या पौधा कैसे लगाएं?

  • धतूरे को बीज और छोटे पौधे, दोनों से लगाया जा सकता है.
  • अगर बीज लगा रहे हैं, तो उन्हें करीब 1 से 2 सेंटीमीटर गहराई में दबाएं और ऊपर से हल्का पानी डाल दें.
  • अगर नर्सरी से पौधा लाए हैं, तो उसे सावधानी से गमले में लगाकर मिट्टी को हल्के हाथ से दबा दें.

धूप और पानी का रखें ध्यान

धतूरे के पौधे को रोज लगभग 5 से 6 घंटे धूप मिलनी चाहिए. इसलिए इसे ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी धूप आती हो.

पानी तभी दें, जब मिट्टी सूखी महसूस हो. जरूरत से ज्यादा पानी देने पर पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं.

खाद कब डालें?

हर 20 से 25 दिन में पौधे में जैविक खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालें. इससे पौधा स्वस्थ रहेगा और उस पर ज्यादा फूल और फल आएंगे.

साथ ही समय-समय पर सूखी पत्तियां और कमजोर टहनियां भी हटा दें. इससे नई शाखाएं तेजी से निकलती हैं.

धतूरे का पौधा संभालते समय रखें ये सावधानी

धतूरा एक जहरीला पौधा माना जाता है. इसके फल, बीज और अन्य हिस्सों को गलती से भी खाना नहीं चाहिए. अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो पौधे को उनकी पहुंच से दूर रखें. पौधे की छंटाई करने के बाद हाथ अच्छी तरह धो लें.

यह भी पढ़ें: बारिश में सबसे ज्यादा खिलते हैं गुलाब की ये 5 वैरायटी, जो आपके गार्डन की बढ़ा देंगी खूबसूरती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >