चूहों ने कर रखा है घर में आतंक? बिना जहर के ऐसे पाएं छुटकारा

How To Control Rats At Home: घर में चूहे सिर्फ गंदगी ही नहीं फैलाते, बल्कि खाने-पीने की चीजों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप बिना जहर का इस्तेमाल किए चूहों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये आसान और घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं.

How To Control Rats At Home: घर में चूहों का आना एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. ये खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचाने के साथ घर में गंदगी भी फैलाते हैं. कई लोग इन्हें भगाने के लिए जहर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में कुछ आसान और सुरक्षित तरीके अपनाकर भी चूहों की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

घर में चूहों के आने के रास्ते करें बंद

अगर बार-बार घर में चूहे दिखाई दे रहे हैं, तो सबसे पहले यह पता लगाएं कि वे किस रास्ते से अंदर आ रहे हैं. दरवाजों के नीचे की खाली जगह, दीवारों की दरारें, पाइप के आसपास बने छोटे गैप और टूटी हुई जालियां चूहों के लिए आसान रास्ता बन जाती हैं. इन जगहों को मजबूत जाली, सीमेंट या धातु की शीट से अच्छी तरह बंद कर दें. जब रास्ते बंद हो जाएंगे, तो चूहों का आना भी काफी कम हो जाएगा.

रसोई और घर की साफ-सफाई रखें दुरुस्त

चूहे वहां ज्यादा आते हैं, जहां उन्हें आसानी से खाना मिल जाता है, इसलिए रसोई में बचा हुआ खाना खुला न छोड़ें. आटा, चावल, दाल और अन्य समान एयरटाइट डिब्बों में रखें. रात में सिंक में गंदे बर्तन छोड़ने की बजाय उन्हें साफ कर दें. अगर घर में पालतू जानवर हैं, तो उनका बचा हुआ खाना भी रातभर बाहर न रखें. इससे चूहों को भोजन नहीं मिलेगा और वे घर में टिक नहीं पाएंगे.

घर के आसपास जमा कबाड़ को हटाएं

घर के बाहर या स्टोर रूम में लकड़ी, पुराने सामान या कबाड़ का ढेर लगा रहने से चूहों को छिपने की सुरक्षित जगह मिल जाती है, इसलिए समय-समय पर ऐसे सामान की सफाई करते रहें. जितना साफ-सुथरा माहौल होगा, चूहों के रहने की संभावना उतनी ही कम होगी.

कूड़ेदान हमेशा ढक्कन से बंद रखें

खुले कूड़ेदान से निकलने वाली गंध चूहों को अपनी ओर आकर्षित करती है, इसलिए घर के अंदर और बाहर रखे कूड़ेदान का ढक्कन हमेशा अच्छी तरह बंद रखें. साथ ही कूड़े को नियमित रूप से बाहर फेंकें, ताकि बदबू और गंदगी जमा न हो.

जहर की बजाय सुरक्षित उपाय अपनाएं

अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो चूहों को भगाने के लिए जहर का इस्तेमाल करने से बचें. पहले साफ-सफाई, रास्ते बंद करने और खाने की चीजों को सुरक्षित रखने जैसे उपाय अपनाएं. ज्यादातर मामलों में ये तरीके ही चूहों की समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद करते हैं.

यह भी पंढ़े: लाख कोशिशों के बाद भी नहीं जा रहे कॉकरोच? अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >