How to Control Child Anger: छोटी उम्र में ही इंसान की सोच, फीलिंग्स और आदतों का विकास होता है लेकिन अगर आपका बच्चा हर छोटी-छोटी बात पर नाराज हो जाता है और चिल्लाता है तो यह ध्यान देने वाली बात है. बच्चे की इस हरकत का मतलब है कि उन्हें कुछ जरूरी सोशल हैबिट्स सिखाने की आवश्यकता है. वैसे तो गुस्सा आना सामान्य बात है लेकिन उस पर कंट्रोल रखना और अपनी गलती मान लेने की कला सीखने वाली है. अगर आप भी अपने बच्चे को विनम्र और अपनी भल पर माफी मांगने वाला बनाना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स को आजमा सकते हैं.
माफी को समझदारी बताएं
अगर हम माफी की बात करें तो कई बच्चे माफी मांगने में हिचकते हैं. इसकी वजह है कि बच्चे का लगता है कि माफी मांगने से वह कमजोर लगेगा. आप बच्चे को यह समझाएं कि माफी मांगना कमजोरी नहीं बल्कि समझदारी का प्रतीक है. अगर आपसे भी कुछ गलती होती है तो माफी मांगना मत भूलें. इससे बच्चा भी गलती पर माफी मांगना सीखेगा.
शांत रहना सिखाएं
हर बच्चे की आदत होती है कि वो गुस्से में तुरंत रिएक्शन देते हैं. ऐसे में आप बच्चे को समझाएं कि कुछ पल ठहरने के बाद गहरी सांस लें. यह आदत बच्चे के लिए बहुत मददगार साबित होगा.
यह भी पढ़ें: आपकी हर बात मानेगा बच्चा, बस अपनाने होंगे ये आसान पेरेंटिंग टिप्स
पॉजिटिव बातों का सहारा लें
अगर बच्चे की गलती पर आप डांटने या चिल्लाने लगते हैं, तो बच्चा डिफेंसिव हो जाता है. ऐसे में बचाचा माफी मांगने के बजाय बहाने बनाने लगता है. यानी बच्चे की गलती पर आप पॉजिटिव लैंग्वेज और शांत टोन का इस्तेमाल करेंगे तो बच्चे की माफी मांगने की संभावना रहती है.
फीलिंग्स पहचानना सिखाएं
कई बार ऐसा देखा जाता है जब बच्चे अपनी फीलिंग्स को पहचान नहीं पाते और वे गुस्से में रिएक्ट करते हैं. उन्हें बस इतना ही लगता है कि कुछ गलत हुआ है और बच्चा गुस्सा हो जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप बच्चे को फीलिंग्स के नाम बताएं- जैसे “तुम्हें गुस्सा आ रहा है?”, “क्या तुम उदास हो?”. बच्चा जब मन की बात कर पाएगा तो वह नाराज होने की बजाय आपसे बात करेगा.
यह भी पढ़ें: इन टिप्स से हंसी-मजाक छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएगा आपका बच्चा
यह भी पढ़ें: ये संकेत बताते हैं कि बुरी संगत में है आपका बच्चा
