बार-बार धुंधला हो जाता है चश्मा? लेंस साफ करने के ये 5 तरीके जरूर जान लें

चश्मे के लेंस पर धूल, तेल या उंगलियों के निशान जम जाएं तो साफ दिखाई देना मुश्किल हो जाता है. लोग अक्सर जल्दी में शर्ट या रुमाल से साफ कर लेते हैं, जिससे लेंस पर खरोंच पड़ सकती है. अपने चश्मे को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखने के लिए ये टिप्स अपनाएं.

Spectacles Cleaning Tips: आजकल चश्मा पहनना काफी आम हो गया है. लेकिन चश्मे के लेंस पर धूल, तेल या उंगलियों के निशान जम जाएं तो साफ दिखाई देना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बहुत से लोग शर्ट, रुमाल या टिशू पेपर से लेंस रगड़कर साफ कर लेते हैं. देखने में यह तरीका आसान लगता है, लेकिन इससे लेंस पर बारीक खरोंच पड़ सकती है. अगर आप अपने चश्मे को लंबे समय तक साफ और सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों को अपनाएं.

1. सबसे पहले पानी से धूल हटाएं

चश्मा साफ करने से पहले हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद लेंस को सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से धोएं. इससे लेंस पर चिपकी धूल और छोटे कण हट जाएंगे. सूखे लेंस को सीधे कपड़े से रगड़ने से बचें, क्योंकि धूल के कण खरोंच का कारण बन सकते हैं.

2. माइक्रोफाइबर कपड़े का करें इस्तेमाल

चश्मे के साथ मिलने वाला माइक्रोफाइबर कपड़ा सिर्फ डिब्बे में रखने के लिए नहीं होता. लेंस साफ करने के लिए इसी कपड़े का इस्तेमाल करें. इसे अपने बैग में भी रख सकते हैं. शर्ट, तौलिया या रुमाल से लेंस साफ करने की आदत छोड़ दें.

3. लेंस क्लीनिंग स्प्रे आएगा काम

अगर लेंस पर तेल या उंगलियों के निशान हैं, तो स्पेक्टेकल लेंस क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. लेंस पर क्लीनर लगाएं और माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें. खास कोटिंग वाले लेंस के लिए ऐसा क्लीनर चुनें जो चश्मे के लेंस के लिए बनाया गया हो.

4. हल्के साबुन से करें गहरी सफाई

अगर चश्मा बहुत गंदा हो गया है, तो पानी से धोने के बाद हल्के डिशवॉशिंग लिक्विड की एक छोटी बूंद से लेंस साफ कर सकते हैं. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धोकर माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखाएं.

5. सफर में रखें लेंस वाइप्स

ऑफिस या सफर के दौरान हर बार पानी और साबुन मिलना मुश्किल होता है. ऐसे में चश्मे के लिए बने प्री-मॉइस्टेंड लेंस वाइप्स काम आ सकते हैं. इन्हें बैग में रखना आसान होता है और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है.

किन चीजों से बचें?

चश्मे के लेंस को कभी भी कोलिन जैसे घरेलू ग्लास क्लीनर, थिनर, नेल पॉलिश रिमूवर या थूक से साफ न करें. ये लेंस की खास कोटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं. साथ ही, धूल लगे लेंस को जोर से रगड़ने से भी बचें.

यह भी पढ़ें: पतली आईब्रो से हैं परेशान? घर पर बनाएं ये जेल, मिनटों में मिलेगा घना और परफेक्ट लुक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >