गर्मी में रोज-रोज शैंपू करना पड़ सकता है भारी, जानिए हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल

Summer Hair Wash Tips: गर्मियों में बालों को कितनी बार धोना चाहिए? जानिए ऑयली, नॉर्मल और ड्राई स्कैल्प के अनुसार सही शैंपू रूटीन. साथ ही जानें गर्मी के मौसम में बाल धोते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बाल स्वस्थ और मजबूत बने रहें.

Summer Hair Wash Tips: गर्मी का मौसम आते ही बालों की देखभाल पहले से ज्यादा जरूरी हो जाती है. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण का असर सिर्फ त्वचा पर ही नहीं, बल्कि बालों पर भी पड़ता है. कई लोगों के बाल गर्मियों में जल्दी ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं, जिसके कारण वे रोजाना शैंपू करने लगते हैं. हालांकि, बार-बार शैंपू करना भी बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे बालों का प्राकृतिक तेल कम होने लगता है और वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं.

ऐसे में सवाल उठता है कि गर्मियों में हफ्ते में कितनी बार बाल धोना सही माना जाता है? इसका जवाब आपके स्कैल्प टाइप पर निर्भर करता है.

ऑयली स्कैल्प वाले कितनी बार करें हेयर वॉश?

अगर आपकी स्कैल्प बहुत जल्दी ऑयली हो जाती है और बाल एक-दो दिन में चिपचिपे दिखने लगते हैं, तो आप हफ्ते में 3 से 4 बार शैंपू कर सकते हैं. हालांकि, रोजाना केमिकल युक्त शैंपू का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. ज्यादा पसीना आने पर केवल सादे पानी से भी बाल धोए जा सकते हैं.

नॉर्मल स्कैल्प के लिए क्या है सही तरीका?

जिन लोगों की स्कैल्प न ज्यादा ऑयली होती है और न ही बहुत ड्राई, उनके लिए हफ्ते में 2 से 3 बार शैंपू करना पर्याप्त माना जाता है. इससे बाल साफ रहते हैं और उनकी प्राकृतिक चमक भी बनी रहती है.

ड्राई स्कैल्प वालों को क्या करना चाहिए?

अगर आपके बाल ड्राई, घुंघराले या रूखे हैं, तो बार-बार शैंपू करने से समस्या बढ़ सकती है. ऐसे लोगों को हफ्ते में 1 से 2 बार ही बाल धोने की सलाह दी जाती है. साथ ही, हेयर वॉश के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए ताकि बालों में नमी बनी रहे.

गर्मियों में बाल धोते समय इन बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में बाल धोने के लिए हमेशा नॉर्मल या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. बहुत गर्म पानी स्कैल्प को ड्राई बना सकता है और बालों के टूटने की समस्या बढ़ा सकता है. इसके अलावा, माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू का चुनाव करना बेहतर होता है. हर्बल शैंपू भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप गर्मियों में भी अपने बालों को स्वस्थ, चमकदार और मजबूत बनाए रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या डैंड्रफ की वजह से हर समय स्कैल्प में होती रहती है खुजली? महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, ट्राय करें ये 5 घरेलू हेयर मास्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >