गर्मियों के मौसम में घर पर ट्राई करें ये स्वादिष्ट शरबत

Homemade Summer Sharbat Ideas: गर्मी से राहत पाने के लिए एक गिलास ठंडा गिलास शरबत मिल जाए तो मजा आ जाता है. अगर आप भी घर पर शरबत बनाने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल में दिए आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

Homemade Summer Sharbat Ideas: गर्मियों का मौसम आते ही मन करता है कुछ ठंडा-ठंडा पीने का. ऐसे में बाजार के पैकेट वाले ड्रिंक्स की जगह आप घर पर बने शरबत को ट्राई कर सकते हैं. घर के बने शरबत में आप अपनी पसंद के अनुसार मिठास और फ्लेवर भी एडजस्ट कर सकते हैं. आइए जानते हैं 5 आसान और स्वादिष्ट होममेड शरबत के आइडियाज. 

नींबू शरबत 

गर्मियों के मौसम में आप आसानी से नींबू शरबत बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए नींबू का रस, चीनी, काला नमक और ठंडा पानी मिलाएं. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. फिर इसे सर्व करें. 

बेल का शरबत 

आप बेल का शरबत भी ट्राई जर सकते हैं. बेल का शरबत बनाने के लिए पके हुए बेल का गूदा निकालकर उसमें पानी और चीनी को मिला लें. इसे अच्छे से मिक्स कर लें. शरबत को छान लें और फिर गिलास में डालकर सर्व करें. 

सौंफ का शरबत 

आप झटपट से सौंफ का शरबत तैयार कर सकते हैं. आप सौंफ और थोड़े सी काली मिर्च को एक साथ मिक्सर जार में डालें और पीस लें. इस मिश्रण को आप पानी में डाल दें. इसमें चीनी को डालकर मिला लें. इस तरह से आप सौंफ का शरबत तैयार कर सकते हैं. 

पुदीना शरबत

आप पुदीना शरबत भी ट्राई कर सकते हैं. ताजे पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसमें नींबू रस, चीनी और ठंडा पानी मिलाएं और भी इसे ठंडा ठंडा सर्व करें. 

गुड़ का शरबत

आप गुड़ का शरबत भी बना सकते हैं. गुड़ को कद्दूकस लें. इसमें आप पुदीना के पत्ते और नींबू के रस को मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से पीस लें. इस मिश्रण में पानी मिलाकर शरबत को तैयार करें. 

यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >