चेहरे में दाग-धब्बे हैं तो रात में लगाएं ये घरेलू नुस्खा, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

Home Remedy for Dark Spots: चेहरे के दाग-धब्बे और पुराने निशान से परेशान हैं? रात में एलोवेरा जेल और गुलाब जल का यह घरेलू नुस्खा अपनाएं. पाएं बेदाग और मुलायम त्वचा.

Home Remedy for Dark Spots: चेहरे पर दाग-धब्बे या मुंहासों के पुराने निशान हों तो कई बार चेहरा थोड़ा बेजान नजर आने लगता है. इन्हें कम करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं. अगर आप भी रात में चेहरे पर लगाने के लिए कोई आसान घरेलू उपाय ढूंढ रही हैं, तो एलोवेरा जेल और गुलाब जल का मिश्रण इस्तेमाल कर सकती हैं. 

Home Remedy for Dark Spots: एलोवेरा जेल और गुलाब जल का नुस्खा

इसे बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा पतला न हो. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

PC: AI Generated

रात में चेहरे पर ऐसे लगाएं

सबसे पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ कर लें. इसके बाद चेहरा सुखाकर तैयार मिश्रण की पतली परत चेहरे पर लगाएं. इसे उंगलियों से हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर फैला दें. इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें.

सुबह उठकर सामान्य पानी से चेहरा धो लें. पहली बार इस्तेमाल करते समय इसे थोड़ी देर लगाकर भी देख सकती हैं, ताकि पता चल सके कि यह आपकी त्वचा को सूट करता है या नहीं.

यह भी पढ़ें: बिना हाथ गंदे किए मिनटों में छीलें अनार, जानें आसान तरीका

एलोवेरा जेल से त्वचा को मिलती है नमी

एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट रखने और रूखेपन को कम करने (Home Remedy for Dark Spots) में मदद कर सकता है. चेहरे पर नमी बनी रहने से त्वचा मुलायम महसूस होती है. एलोवेरा जेल को दाग-धब्बे हटाने का पक्का इलाज नहीं माना जा सकता. इसका असर हर व्यक्ति की त्वचा पर अलग हो सकता है.

रात में ये गलतियां करने से बचें

दाग-धब्बे कम करने के चक्कर में चेहरे पर एक साथ कई घरेलू नुस्खे न लगाएं. खासकर नींबू, बेकिंग सोडा या टूथपेस्ट जैसी चीजों को सीधे चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए. इससे त्वचा में जलन या रूखापन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: घर की इन 4 चीजों से बनाएं आसान फेस क्लींजर, चेहरे की सफाई होगी चुटकियों में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >