Holi Special Masala Kaju: होली के मौके पर तरह-तरह के पकवानों में कुछ स्नैक्सि आइटम भी शामिल रहते हैं. इन्हीं में से एक है मसाला काजू. यह कुरकुरा स्नैक्स ऑल टाइम फेवरेट होता है. इसे आप जब चाहे खा सकते हैं. आप चाहें तो इसे चाय के साथ खा सकते हैं. वहीं बच्चे तो इसे देखते ही टूट पड़ते हैं. इस नमकीन काजू की खासियत है कि यह हर किसी को पसंद आता है. आज हम आपको मसाला काजू बनाने की बहुत ही सिंपल वाली रेसिपी बताते हैं.
मसाला काजू बनाने की सामग्री
- 250 ग्राम मैदा
- 1 कटोरी गेहूं का आटा
- 50 ग्राम सूजी
- 1-2 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1-2 चम्मच कसूरी मेथी
- स्वादानुसार नमक
- 1-2 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 2-3 चुटकी हींग
- 1-2 चम्मच चाट मसाला
- 1-2 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
- आवश्यकतानुसार पानी
- आवश्यकता अनुसार वेजिटेबल ऑयल
यह भी पढ़ें: सनैक्स में करें कुछ नया ट्राई, फटाफट बना लें मैसूर बोंडा
मसाला काजू बनाने की विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में मैदा, आटा, सूजी और 3-4 चम्मच वेजिटेबल ऑयल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब आप इसमें अजवाइन, नमक और कसूरी मेथी डालें और अच्छे से मिक्स कर दें.
- इसके बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें.
- अब आप पैन में गरम मसाला और हींग डाल कर 1 मिनट सिम फ्लेम पर भून कर गैस बंद कर दें.
- इसके नॉर्मल हो जाने के बाद इस पर चाट मसाला, अमचूर पाउडर और नमक मिक्स करें.
- इसके बाद अब आप मैदा को मथकर सेट करें.
- फिर इसकी लोई बनाकर बड़ी रोटी बेल लें.
- अब आप एक ढक्कन से हाफ कट कर इसकी काजू बना लें.
- अब आप मीडियम फ्लेम पर पैन में तेल गर्म करके उसमें इन काजू को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
- अब आप इसके गरम रहते हुए में ही मसाला डालकर फटाफट अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब आप इसे चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकते हैं.
- आप चाहें तो इसे एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: तड़का ब्रेड स्नैक के साथ बढ़ जाएगा चाय का स्वाद, नोट करें रेसिपी
यह भी पढ़ें: कुछ कुरकुरा और मीठा खाने का करे दिल तो ट्राई करें शक्करपारा
