होली के रंगों से खराब नहीं होंगे आपके नाखून, रंग खेलने से पहले लड़कियां जरूर करें ये छोटा सा काम

क्या आप भी होली के रंगों से खराब होने वाले नाखूनों से परेशान हैं? रंग खेलने से पहले अपनाएं ये आसान टिप्स और अपने नाखूनों को रखें बिल्कुल साफ और सुंदर.

Holi Nail Care Tips in Hindi: होली की मस्ती में हम चेहरे और बालों का तो ख्याल रख लेते हैं, लेकिन अक्सर अपने नाखूनों को भूल जाते हैं. होली के जिद्दी रंग नाखूनों के कोनों और पोरों में ऐसे जम जाते हैं कि हफ्तों तक नहीं निकलते, जिससे हाथ बहुत गंदे और भद्दे दिखने लगते हैं. कई बार रंगों के केमिकल की वजह से नाखून रूखे होकर टूटने भी लगते हैं. लेकिन लड़कियों को अब अपनी मैनीक्योर की चिंता करने की जरूरत नहीं है. बस रंग खेलने से पहले आपको एक छोटा सा और आसान काम करना है, जिससे आपके नाखूनों पर रंगों का कोई असर नहीं होगा. इस आर्टिकल में हम आपको वो जादुई ट्रिक बताएंगे जो आपके नाखूनों को एक ढाल की तरह सुरक्षित रखेगी. तो इस बार बेफिक्र होकर रंगों से खेलें, क्योंकि आपके नाखून रहेंगे बिल्कुल साफ और चमकदार.

डार्क नेल पेंट का करें इस्तेमाल

रंग खेलने निकलने से पहले अपने नाखूनों पर किसी डार्क कलर की नेल पेंट (जैसे काला, नीला या गहरा लाल) का डबल कोट जरूर लगाएं. यह नेल पेंट आपके नाखूनों के ऊपर एक सुरक्षा की परत बना देगी. इससे होली के रंग सीधे आपके नाखूनों के संपर्क में नहीं आएंगे. जब होली खेल लें, तो बस रिमूवर से नेल पेंट साफ कर लें, आपके नाखून नीचे से बिल्कुल साफ निकलेंगे.

पेट्रोलियम जेली या तेल लगाएं

नाखूनों के आसपास की खाल (Cuticles) बहुत नाजुक होती है और वहां रंग सबसे ज्यादा फंसता है. इससे बचने के लिए नाखूनों के कोनों पर और नाखूनों के अंदरूनी हिस्से में अच्छी तरह वैसलीन या सरसों का तेल लगा लें. तेल की चिकनाहट की वजह से रंग वहां टिक नहीं पाएगा और हाथ धोते ही तुरंत निकल जाएगा.

नाखूनों को छोटा रखें

अगर आप होली खेलने की शौकीन हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने नाखूनों को थोड़ा छोटा कर लें. लंबे नाखूनों के अंदर रंग और कीचड़ जमा होने का डर ज्यादा रहता है, जिसे निकालना बहुत मुश्किल होता है. छोटे नाखूनों को साफ रखना आसान होता है और उनके टूटने का खतरा भी कम रहता है.

ये भी पढ़ें: Holi Skin Care Tips: सेंसिटिव स्किन वालों के लिए होली गाइड, बिना किसी डर के खेलें रंग, बस याद रखें ये 3 बातें

ये भी पढ़ें: Holi Hair Care Hacks: होली के रंगों से कहीं झाड़ू जैसे न हो जाएं आपके बाल! बालों को डैमेज से बचाने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >