Holi 2024: होली में क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े, जानें इतिहास

Holi 2024: हिंदुओं के लिए होली प्रमुख त्योहारों में से एक है. रंगों का त्योहार होने के बावजूद अधिकतर लोग इस दिन सफेद कपड़े पहन कर होली खेलते हैं, तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण.

Holi 2024: हिंदुओं के लिए होली प्रमुख त्योहारों में से एक है. हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन होता है और उसके अगले दिन होली मनाई जाती है. होली देश भर में बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है, लोग एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते हैं. इस साल होली का पर्व मार्च महीने के 25 तारीख को मनाया जा रहा है. हालांकि रंगो का त्योहार होने के साथ-साथ होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है लेकिन इसके साथ ही यह शांति, प्यार और भाईचारे का भी त्योहार है. बात करें होली कि तो हमें अक्सर यह देखने को मिलता है कि रंगों का त्योहार होने के बावजूद अधिकतर लोग इस दिन सफेद कपड़े पहन कर होली खेलते हैं. अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि ऐसा क्यों होता है, तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण. पुरानी कहानिओं के अनुसार होली के एक दिन पहले होलिका दहन की प्रथा है. ऐसा कहा जाता है कि राजा हिरण्यकश्यप अपने बेटे प्रहलाद को विष्णु की भक्ति से रोकना चाहते थे, और कई कोशिशों के बाद उन्होंनें अपने बेटे को जलाने का फैसला किया था. जब प्रहलाद होलिका की गोद में बैठ कर भी भगवान विष्णु का नाम ले रहे थे, तो विष्णु ने प्रहलाद को जलने से बचा लिया था और होलिका आग में दहन हो गई थी. इसी कारण होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और लोग इस दिन सफेद कपड़े पहनते है. होली का त्योहार वसंत ऋतु में मनाया जाता है, और वसंत ऋतु के आगमन से गर्मी की शुरूआत हो जाती है. ऐसे में कड़ी धूप में गहरे रंग के कपड़े पहनने से आपको गर्मी लग सकती है. सफेद कपड़े पहन कर आप रंगों का आनंद उठाने के साथ-साथ ठंडक का महसूस कर सकते है. होली का त्योहार और सफेद रंग दोनों शांति का प्रतीक होने के कारण इस दिन सभी सफेद रंग के कपड़े पहन कर रंगों से खेलते हैं. होली के दिन सफेद कपड़े पहनने का यह भी एक कारण है कि सफेद कपड़ों पर गुलाल का रंग उभर कर दिखाई देता है. कपड़ों पर लगे अलग-अलग रंग यह संकेत हैं कि आपने रंगों के साथ कितना आनंद उठाया. होली प्यार और भाईचारे का त्योहार है और सफेद रंग सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. इसीलिए सकारात्मकता फैलाने के लिए लोग होली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं.

Holi 2024: इस दिन होगी ब्रज में होली की शुरुआत, जानें क्यों है खास

: Holi 2024: होली में क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े, जानें इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >