Holi 2024: होली कब है…ये जानने से ज्यादा जरूरी है ‘क्यों मनाई जाती है होली’, जानें रंगों के त्योहार की वजह

Holi 2024: होली हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, लेकिन क्या आप को पता है होली के पीछे का इतिहास क्या है?

Holi 2024: होली हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, इस दिन लोग रंगों से खेलते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस दिन को खूब हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. यह खास त्योहार भारत में सर्दियों के अंत का प्रतीक माना जाता है, इस त्योहार के साथ वसंत ऋतु का आगमन हो जाता है. लेकिन क्या आप को पता है होली के पीछे का इतिहास क्या है? इसके पीछे कुछ ऐसी पौराणिक कहानियां हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे. होली क्यों मनाई जाते हैं दरअसल इस सवाल के कई जवाब हैं, क्योंकि होली से कई तरह की पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई है. सबसे पहली है भक्त प्रहलाद की कथा, पौराणिक कथाओं के अनुसार, भक्त प्रहलाद भगवान विष्णु के बड़े भक्त थे, हालांकि उनके पिता हिरण्यकश्यप को उनके बेटे की यह भक्ति बिल्कुल भी पसंद नहीं थी और इस बात को लेकर वो इतने नकारात्मक हो गए थे कि एक बार उन्होंने अपनी बहन होलिका के साथ मिलकर प्रहलाद को मारने की कोशिश की थी. लेकिन होलिका को एक वरदान मिला था जिसके तहत उनके पास एक वस्त्र था और उसको पहन कर अगर वो आग पर बैठती तो आग से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचता. वो उसी वस्त्र को पहनकर प्रहलाद को लेकर आग में बैठ गई. लेकिन भगवान विष्णु ने एक ऐसा चमत्कार किया कि प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ और होलिका आग में जलाकर राख हो गई. इस तहत ये माना जाता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी और इसी बात के जश्न के तौर पर होली का पर्व मनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >