Hindu Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें सबसे लेटेस्ट और ट्रेंडी नाम, सुनने वाले भी जमकर करेंगे तारीफ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में नसे उसके लिए एक लेटेस्ट और ट्रेंडी नाम चुन सकते हैं. इस आर्टिकल में हमने इन नामों के अर्थ भी बताए हैं.

Baby Names: हर माता पिता के लिए एक बच्चे का जन्म एक नयी शुरुआत की तरह होती है. जैसे ही घर पर एक बच्चे का जन्म होता है पैरेंट्स के लिए उनकी दुनिया ही यह बच्चा बन जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो यह सिर्फ उसके पैरेंट्स के लिए खास नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए एक खास पल बन जाता है. पूरे परिवार में एक ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है और जश्न का माहौल बन जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार पर कई तरह की जिम्मेदारियां आती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करने की. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में पूरा परिवार उसके लिए एक नाम की तलाश करने में लग जाता है. सभी चाहते हैं इस बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव किया जाए वह सिर्फ सुंदर ही न हो बल्कि इसका जो अर्थ हो वह भी उतना ही खूबसूरत हो.

आपके बेटे के लिए कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी नाम

  • अयांश: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी की पहली किरण, माता-पिता का हिस्सा और इश्वर का तोहफा.
  • श्रियांश: इस नाम का अर्थ होता है मां लक्ष्मी का एक हिस्सा.
  • निर्वेद: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का तोहफा.
  • श्रियान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु.
  • इवान: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य या फिर शाशक.
  • कृषिव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान कृष्ण और भगवान शिव.
  • शर्विल: इस नाम का अर्थ होता है भगवान कृष्ण.
  • सात्विक: इस नाम का अर्थ होता है शांत या फिर भगवान शिव का एक नाम.
  • अथर्व: यह एक वेद का नाम है और भगवान गणेश का भी एक नाम है.
  • विराज: इस नाम का अर्थ होता है सृष्टि में सबसे बड़ा.
  • अगस्त्य: यह एक ऋषि के नाम पर आधारित है.
  • अविर: इस नाम का अर्थ है कोई ऐसा जो शांति के लिए लड़ाई करता हो या फिर ताकतवर.
  • दर्श: भगवान कृष्ण, सुंदर या फिर जब चांद दिखाई देने लगता है.
  • अन्वित: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो दूरियों को कम करता है.

Also Read: Baby Names: महादेव से प्रेरित ये हैं आपके बेटे के लिए कुछ मनमोहक नाम, यहां जानें अर्थ

Also Read: Baby Names: आपके घर के चिराग पर खूब जचेंगे ये शानदार नाम, सुनने वाले भी होंगे मंत्रमुग्ध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >